Breaking

मोबाइल और इंटरनेट सेवाएं हो सकती हैं प्रभावित! जानें LPG का टेलीकॉम टावर से क्या है कनेक्शन

Mobile Tower under threat After LPG shortage: देश में एलपीजी सप्लाई को लेकर लिए गए एक सरकारी फैसले का असर अब टेलीकॉम सेक्टर पर भी पड़ सकता है। टेलीकॉम टावर मैन्यूफैक्चरिंग कंपनियों का कहना है कि एलपीजी की सप्लाई बंद होने से मोबाइल और इंटरनेट सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोवाइडर्स एसोसिएशन (DIPA) के मुताबिक सरकार के निर्देश के बाद पेट्रोलियम कंपनियों ने टेलीकॉम टावर सेक्टर को एलपीजी की आपूर्ति रोक दी है, जिससे डिजिटल सेवाओं पर असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।

ये भी पढ़ें: रेस्तरां में एलपीजी की जगह होने लगा लकड़ी का प्रयोग! होटलों को बंद होने का डर, जानें क्या है सरकार की प्राथमिकता

क्यों जरूरी है टावर मैन्यूफैक्चिरंग कंपनियों के लिए LPG?

टेलीकॉम टावर बनाने की प्रक्रिया में गैल्वनाइजेशन एक अहम चरण होता है, जिसके लिए एलपीजी या गैस आधारित ईंधन की जरूरत पड़ती है। ऐसे में टावर मैन्यूफैक्चरिंग कंपनियों के लिए एलपीजी की लगातार सप्लाई बेहद जरूरी होती है। लेकिन सप्लाई रुकने के कारण कई यूनिट्स को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उद्योग से जुड़े विशेषज्ञों का कहना है कि अगर यह स्थिति लंबे समय तक बनी रही तो टेलीकॉम टावर निर्माण प्रभावित हो सकता है, जिसका सीधा असर मोबाइल नेटवर्क और इंटरनेट सेवाओं पर पड़ने की आशंका है।

बीते 6 दिनों से बंद LPG की आपूर्ति

इस मामले में संगठन (DIPA) ने टेलीकॉम सचिव अमित अग्रवाल से तुरंत हस्तक्षेप की मांग की है। संगठन के मुताबिक 5 मार्च 2026 से टेलीकॉम टावर निर्माण कंपनियों को ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की तरफ से एलपीजी की सप्लाई बंद कर दी गई है। इससे टावर निर्माण इकाइयों के सामने गंभीर परिचालन समस्या खड़ी हो गई है। डीआईपीए ने चेतावनी दी कि अगर यह स्थिति लंबे समय तक बनी रही तो प्लांट्स को पूरी तरह उत्पादन बंद करना पड़ सकता है। ऐसे संयंत्रों को दोबारा शुरू करने में काफी समय लगता है, जिससे टावर विनिर्माण लंबे समय तक प्रभावित हो सकता है।

क्या होती है गैल्वेनाइजेशन की प्रक्रिया

गैल्वेनाइजेशन लोहे या स्टील को जंग से बचाने की एक केमिकल प्रक्रिया है, जिसमें उस पर जिंक की सुरक्षात्मक परत चढ़ाई जाती है। इससे धातु नमी और ऑक्सीजन के संपर्क से सुरक्षित रहती है और जंग लगने का खतरा कम हो जाता है। मोबाइल टावर निर्माण में यह एक बेहद अहम प्रक्रिया मानी जाती है।

ये भी पढ़ें: LPG की किल्लत से महंगाई का तड़का! 10 की चाय हुई 20 रुपए, गोलगप्पे कम और मटर पनीर गायब, गैस संकट का सीधा वार



Anamika Anand

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

22 minutes ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

46 minutes ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

2 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

2 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

3 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

3 hours ago