Categories: देश

प्लेन क्रैश के बाद एक्शन में मोदी, उड्डयन मंत्री को तुरंत अहमदाबाद भेजा, अब तक 100 शव मिले

Ahmedabad Plane Crash: गुजरात के अहमदाबाद के मेघानी नगर में हुए प्लेन क्रैश में 242 लोगों की मरने की आशंका जताई जा रही है। इस विमान में भाजपा के कद्दावर नेता व पूर्व सीएम विजय रुपाणी भी शामिल थे। यह हादसा टेकऑफ के दौरान हुआ है। शुरुआती रिपोर्ट्स में यह प्लेन हादसा विमान के इंजन में हुए तकनीकी खराबी के कारण हुआ है। अब तक 100 शव मिलने की खबर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस घटना पर नजर रखे हुए हैं। उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह और नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू से बात की है।

हाई अलर्ट पर संबंधित एजेंसियां

सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू को तुरंत अहमदाबाद जाने को कहा है। उन्होंने यह सुनिश्चित करने के लिए कहा है कि विमान दुर्घटना के बाद प्रभावित लोगों को हर संभव मदद पहुंचे जाएं। उन्होंने स्थिति के बारे में नियमित अपडेट देने को कहा है। सभी संबंधित एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। इधर एयर इंडिया ने दुर्घटना के संबंध में यात्रियों को अधिक जानकारी उपलब्ध कराने के लिए हॉटलाइन नंबर 1800 5691 444 जारी किया है।

टेकऑफ के समय क्यों क्रैश होता है प्लेन?

आपको बता दें कि टेकऑफ के समय विमान ग्राउंड से हाई स्पीड पकड़ रहा होता है। इस दौरान पायलट के पास सीमित समय होता है और उन्हें कई अहम फैसले भी लेने रहते हैं। प्लेन के इंजन-सिस्टम, रनवे और मौसम पर सबसे ज्यादा दबाव रहता है। छोटी सी चूक बड़ी दुर्घटना में बदल सकती है। अगर इंजन में कोई तकनीकी खामी जैसे कि बर्ड हिट,मैन्युफैक्चरिंग डिफेक्ट, फ्यूल प्रेश या कोई अन्य दिक्कत आई तो तुरंत बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है। इंटरनेशनल एविएशन रिपोर्ट्स की माने तो टेकऑफ और लैंडिंग के समय होने वाली दुर्घटना काफी हद तक मानवीय भूल की वजह से होती है।

Wasif khan

वासिफ ख़ान एक अनुभवी पत्रकार हैं जो वर्तमान में newsindia24x7.tv में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने नोएडा की साधना एकेडमी से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है और 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वासिफ की विशेष रुचि राजनीति, इतिहास और अपराध से जुड़ी खबरों में है, और वे इन विषयों पर गहराई से रिपोर्टिंग करते हैं। वर्तमान में, वे News India के डिजिटल विभाग में कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वे समाचारों को आकार देने और पाठकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी दिलचस्पी और समर्पण ने उन्हें इस क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिलाई है, और वे अपने काम के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

9 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

10 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

11 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

11 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

12 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

12 hours ago