ahmedabad plane crash
अहमदाबाद/गांधीनगर/नई दिल्ली। गुजरात के अहमदाबाद में एयर इंडिया का बोइंग-787 ड्रीमलाइनर प्लेन क्रैश हो गया है। विमान में गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी समेत 242 यात्री सवार थे। जानकारी के मुताबिक विमान अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भर रहा था, इस बीच टेकऑफ के दौरान वो संतुलन खो बैठा और एयरपोर्ट की बाउंड्री से जा टकराया।
शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक विमान के इंजन में खराबी आ गई थी, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ। हालांकि अभी तक हादसे को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं है। जांच के बाद ही हादसे की असली वजह पता चल पाएगी।
फिलहाल दुर्घटना स्थल पर बचाव और राहत कार्य जारी है। हादसे में घायल हुए यात्रियों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा है, इसके लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाया जा रहा है। इसके अलावा प्लेन हादसे को देखते हुए सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट (SVPIA) पर ऑपरेशन बंद कर दिया गया है।
Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…
Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…
Bawal Sector 3 Fire News: रेवाड़ी के बावल औद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार देर रात अचानक…
India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…
Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…
Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…