ahmedabad plane crash
अहमदाबाद/गांधीनगर/नई दिल्ली। गुजरात के अहमदाबाद में बड़ा विमान हादसा हुआ है। यहां एयर इंडिया का एक विमान टेक ऑफ करते वक्त क्रैश हो गया है। विमान अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भर रहा था, इस दौरान वो एयरपोर्ट की बाउंड्री से टकरा गया। विमान में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ बीजेपी नेता विजय रुपाणी समेत 242 यात्री सवार थे।
हादसे के बाद केंद्रीय गृह मंंत्री अमित शाह ने गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से फोन पर बात की है। इस दौरान शाह ने सीएम पटेल को तुरंत अहमदाबाद पहुंचने का निर्देश दिया है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल राजधानी गांधीनगर से अहमदाबाद के लिए रवाना हो गए हैं।
शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक विमान के इंजन में खराबी आ गई थी, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ। हालांकि अभी तक हादसे को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं है। जांच के बाद ही हादसे की असली वजह पता चल पाएगी।
फिलहाल दुर्घटना स्थल पर बचाव और राहत कार्य जारी है। हादसे में घायल हुए यात्रियों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा है, इसके लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाया जा रहा है। इसके अलावा प्लेन हादसे को देखते हुए सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट (SVPIA) पर ऑपरेशन बंद कर दिया गया है।
Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…
Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…
Sonam Wangchuk Ladakh Violence: लद्दाख के लेह में हुई हिंसा और पुलिस गोलीबारी को एक…
Balen Shah India thanks UN General Assembly: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने संयुक्त राष्ट्र…
UPITS 2026: ग्रेटर नोएडा का इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट शुक्रवार से पांच दिनों के…
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…