Raj Thackeray-Devendra Fadnavis
मुंबई/नई दिल्ली। महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर सियासी माहौल गरमाया हुआ है। इस बीच मुंबई के ताज लैंड्स एंड होटल में दो नेताओं के बीच हुई बैठक ने सत्ता पक्ष और विपक्ष में हलचल बढ़ा दी है। दरअसल, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र नव निर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे से मुलाकात की है।
बताया जा रहा है कि यह मुलाकात मुख्यमंत्री फडणवीस के शेड्यूल में शामिल नहीं थी। ऐसे में दोनों नेताओं के बीच अचानक हुई इस मुलाकात ने महाराष्ट्र के राजनीतिक गलियारों में हलचल पैदा कर दी है। दोनों नेताओं ने बंद कमरे में करीब डेढ़ घंटे तक बातचीत की है।
राज-फडणवीस की मुलाकात के बाद अब मनसे और शिवसेना (यूबीटी) के बीच गठबंधन की संभावना लगभग खत्म हो गई है। मालूम हो कि पिछले दिनों राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे के साथ आने की अटकलों ने खूब सुर्खियां थीं। दोनों पार्टियों की ओर से भी गठबंधन के संकेत दिए गए थे, लेकिन अब चर्चा है कि राज ठाकरे ने अपने इरादे बदल लिए हैं।
महाराष्ट्र में तीन महीने बाद यानी सितंबर में निकाय चुनाव होने की संभावना है। इससे पहले 2024 के आखिर में राज्य में विधानसभा चुनाव हुए थे। इस चुनाव में राज और उद्धव की पार्टी का प्रदर्शन काफी खराब रहा था। जिसके बाद चर्चा होने लगी कि दोनों नेता निकाय चुनाव में साथ आ सकते हैं।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…