Ghaziabad News : गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। जहां एक नवविवाहिता ने अपने जेठ पर गंभीर आरोप लगाए हैं। जेठ जो हिंदू परंपरा में बड़े भाई के समान पवित्र रिश्ता माना जाता है। उस पर रेप और ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया गया है।
पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि 21 अप्रैल 2025 को एक युवती की शादी राहुल नाम के युवक से हिंदू रीति-रिवाज के साथ हुई थी। लेकिन शादी के महज दो दिन बाद, 23 अप्रैल को युवती के साथ उसके जेठ रामकुमार ने कथित तौर पर रेप किया। पीड़िता का आरोप है कि रामकुमार ने उसे नशीला लड्डू खिलाया,जिसे उसने शादी का प्रसाद बताया था। इसके बाद युवती बेहोश हो गई और रामकुमार ने उसके लगत हरकत की। इसके साथ ही उसका वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।
पीड़ित महिला ने बताया कि मेरे जेठ ने मेरे साथ गलत काम किया। वो मेरे लिए बड़े भाई जैसा था, लेकिन उसने मेरा भरोसा तोड़ा। उसने मुझे धमकाया कि वीडियो मेरे पति को दिखा देगा और मेरा घर बर्बाद हो जाएगा। मैं डर के मारे चुप थी, लेकिन अब मैंने अपने परिवार को सब बता दिया। अपनी बहन और पिता को आपबीती सुनाई, जिसके बाद 29 अप्रैल को लोनी बॉर्डर थाने में रामकुमार के खिलाफ FIR दर्ज की गई। लेकिन डेढ़ महीने बीत जाने के बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। निराश होकर पीड़िता और उसका परिवार 11 जून को कमिश्नर ऑफिस पहुंचा गया।
कमिश्नर ऑफिस में पुलिस ने परिवार को आश्वासन दिया है कि जल्द ही जांच कर आरोपी रामकुमार को गिरफ्तार किया जाएगा और उसके मोबाइल से वीडियो डिलीट करवाया जाएगा। यह मामला न केवल एक परिवार की पीड़ा को दर्शाता है, बल्कि समाज में रिश्तों की पवित्रता पर भी सवाल उठाता है। जेठ जैसे रिश्ते जो भरोसे और सम्मान का प्रतीक माने जाते हैं, जब विश्वासघात का शिकार बनते हैं, तो समाज में गहरी चोट पहुंचती है।
Delhi Munak Canal Chhath Ghat: दिल्ली में छठ पूजा की तैयारियों के बीच राजधानी का…
IIT Kharagpur MD Admission 2026: IIT खड़गपुर ने मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल…
Chhath Puja 2026 Calendar: छठ पूजा आस्था, तपस्या और प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करने…
Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश के पलनाडु जिले के एक गुरुकुल स्कूल में छात्राओं की चोटी…
Faridabad: हरियाणा के फरीदाबाद में पूर्व Tech Mahindra अधिकारी परमजीत धनखड़ की हत्या से पहले…
Owaisi Chandrashekhar Azad Alliance: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले नया राजनीतिक…