Categories: देश

टेकऑफ के दौरान अक्सर क्यों क्रैश हो जाते हैं विमान, जानिए पायलट कितना होता है जिम्मेदार

Ahmedabad Plane Crash: गुजरात के अहमदाबाद के मेघानी नगर में हुए प्लेन क्रैश में 242 लोगों की मरने की आशंका जताई जा रही है। इस विमान में भाजपा के कद्दावर नेता व पूर्व सीएम विजय रुपाणी भी शामिल थे। यह हादसा टेकऑफ के दौरान हुआ है। आइये जानते हैं कि अक्सर प्लेन क्रैश टेकऑफ के दौरान ही क्यों होती है? ऐसे समय मेें पायलट का रोल कितना महत्वपूर्ण होता है।

टेकऑफ के समय क्यों क्रैश होता है प्लेन?

आपको बता दें कि टेकऑफ के समय प्लेन ग्राउंड से हाई स्पीड पकड़ रहा होता है। इस दौरान पायलट के पास सीमित समय होता है और उन्हें कई अहम फैसले लेने होते हैं। प्लेन के इंजन-सिस्टम, रनवे और मौसम पर सबसे ज्यादा दबाव रहता है। छोटी सी चूक बड़ी दुर्घटना में बदल सकती है। अगर इंजन में कोई तकनीकी खामी जैसे कि बर्ड हिट, फ्यूल प्रेशर, मैन्युफैक्चरिंग डिफेक्ट या कोई अन्य दिक्कत आई तो तुरंत बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है। इंटरनेशनल एविएशन रिपोर्ट्स की माने तो टेकऑफ और लैंडिंग के समय होने वाली दुर्घटना काफी हद तक मानवीय भूल की वजह से होती है।

टेकऑफ के समय पायलट का रोल

टेकऑफ के समय पायलट तीन हिस्सों में काम करता हुई। उन्हें मौसम रिपोर्ट, रनवे कंडीशन, वजन और फ्यूल लेवल का आंकलन करके टेकऑफ प्लानिंग करनी होती है। इमरजेंसी प्लान भी बनाना रहता है ताकि कोई गड़बड़ हुई तो उस समय क्या किया जाएगा? दूसरा उन्हें रनवे पर ध्यान देना रहता है। इंजन की आरपीएम और तापमान को मॉनिटर करते रहना। स्पीड इंडिकेटर को चेक करना रहता है। इमरजेंसी के पायलट को सेकंड में फैसला लेना रहता है कि आगे क्या करना है? इसलिए ऐसे समय में पायलट का अनुभव, ट्रेनिंग और मानसिक स्थिरता बहुत हद तक जरूरी हो जाता है। टेकऑफ के समय क्रैश होने पर सबसे ज्यादा पायलट को जिम्मेदार ठहराया जाता है क्योंकि पूरा प्रोसेस उनके नियंत्रण में रहता है। ICAO यानी इंटरनेशनल सिविल एविएशन ऑर्गनाइजेशन की रिपोर्ट के मुताबिक 65 फीसदी दुर्घटनाएं मानवीय भूल के कारण हो होती है। 20 फीसदी के लिए तकनीकी खराबी और 10 प्रतिशत के लिए मौसम जिम्मेदार होता है।

Wasif khan

वासिफ ख़ान एक अनुभवी पत्रकार हैं जो वर्तमान में newsindia24x7.tv में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने नोएडा की साधना एकेडमी से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है और 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वासिफ की विशेष रुचि राजनीति, इतिहास और अपराध से जुड़ी खबरों में है, और वे इन विषयों पर गहराई से रिपोर्टिंग करते हैं। वर्तमान में, वे News India के डिजिटल विभाग में कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वे समाचारों को आकार देने और पाठकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी दिलचस्पी और समर्पण ने उन्हें इस क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिलाई है, और वे अपने काम के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

Recent Posts

‘वादा निभाया होता तो लद्दाख में हिंसा नहीं होती’, सोनम वांगचुक ने अमित शाह से मांगा इस्तीफा

Sonam Wangchuk Ladakh Violence: लद्दाख के लेह में हुई हिंसा और पुलिस गोलीबारी को एक…

12 minutes ago

UN महासभा में नेपाल के PM बालेन शाह ने भारत को कहा शुक्रिया, जानें वजह

Balen Shah India thanks UN General Assembly: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने संयुक्त राष्ट्र…

46 minutes ago

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का आज से आगाज, ग्रेटर नोएडा में जुटेगा कारोबार का बड़ा मंच

UPITS 2026: ग्रेटर नोएडा का इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट शुक्रवार से पांच दिनों के…

1 hour ago

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

14 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

14 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

15 hours ago