Categories: Othersदेश

जब दो विमान की हुई थी आसमान में टक्कर….भारत में प्लेन क्रैश का कैसा है इतिहास

Ahmedabad Plane Crash : गुजरात की व्यावसायिक राजधानी अहमदाबाद बुधवार दोपहर एक भयावह विमान हादसे की गवाह बनी. यह हादसा तब हुआ जब एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 टेकऑफ के चंद सेकंड बाद ही मेघानी नगर क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गई. यह विमान अहमदाबाद से लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट के लिए रवाना हुआ था. विमान में कुल 242 लोग सवार थे, जिनमें 230 यात्री और 12 क्रू सदस्य शामिल थे.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टेकऑफ के कुछ ही पलों बाद विमान ने असामान्य कंपन और शोर किया और फिर तेज़ी से नीचे गिरता हुआ एक आवासीय इलाके से जा टकराया. इसके तुरंत बाद आसमान में काले धुएं का विशाल गुबार छा गया और इलाके में अफरा-तफरी मच गई. हादसे के तुरंत बाद एनडीआरएफ, फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. इलाके को सील कर राहत एवं बचाव कार्य जारी है. हादसे के कारण कई मकान और वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए हैं. अब तक हताहतों की सटीक संख्या की पुष्टि नहीं हो पाई है, लेकिन आशंका जताई जा रही है कि दुर्घटना में विमान में सवार सभी 242 यात्रियों की मौत हो चुकी है.

भारत में अब तक हुए बड़ा विमान हादसा

जानकारी के लिए बता दें कि अहमदाबाद में हुआ विमान हादसा भारत में हुआ पहला बड़ा हादसा नहीं है. भारत में हुए सबसे बड़ा विमान हादसा 1996 में हुआ था जब दो विमानों की हवा में टक्कर में 349 लोगों की जान गई थी. इसके साथ साथ हुए कुछ अन्य प्रमुख हादसे:

  • 1972, जापान एयरलाइंस (दिल्ली) – 85 मौतें
  • 1978, एयर इंडिया फ्लाइट 855 (मुंबई) – 213 मौतें
  • 1988, इंडियन एयरलाइंस IC-113 (अहमदाबाद) – 133 मौतें
  • 2010, एयर इंडिया एक्सप्रेस (मंगलौर) – 158 मौतें
  • 2020, एयर इंडिया एक्सप्रेस (कोझीकोड) – 18 मौतें

क्यों होता है प्लेन क्रैश ?

विमानन सुरक्षा विशेषज्ञों के अनुसार टेकऑफ और लैंडिंग के दौरान विमान सबसे अधिक संवेदनशील स्थिति में होता है. 2023 में जारी हुए वैश्विक आंकड़ों के अनुसार वर्ष भर में हुए 109 विमान हादसों में से 37 टेकऑफ के दौरान हुए. लेकिन इसके आलावा भी कई दूसरे कारण से हादसे होते हैं. जिसमें…

  • तकनीकी खराबी – इंजन फेल या सिस्टम की गड़बड़ी
  • मानवीय भूल – पायलट या एटीसी की लापरवाही
  • मौसम संबंधी बाधाएं – बारिश, कोहरा, तेज हवा
  • रनवे की स्थिति – फिसलन या लंबाई की कमी

अहमदाबाद हादसा एक बार फिर भारत में विमानन सुरक्षा पर सवाल खड़े करता है. हालांकि हवाई यात्रा अभी भी सड़क या रेल की तुलना में कहीं अधिक सुरक्षित मानी जाती है, फिर भी सुरक्षा मानकों को और अधिक सख्त करने की आवश्यकता महसूस की जा रही है.

Gautam Jha

बिहार का रहने वाला हूं...प्रिंट से पत्रकारिता की शुरुआत हुई... फिलहाल डिजिटल में सक्रिय हूं. जर्नलिज्म की डिग्री मिल चुकी है मगर सीखने का क्रम अभी जारी है. दैनिक भास्कर से लिखने और बोलने की शुरुआत हुई और बीते करीब 1 साल से  News India 24x7 के साथ यह सिलसिला जारी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल और लोक संस्कृति के साथ साथ मनोरंजन में दिलचस्पी है.. इसके साथ किताब कोई भी हो पढ़ने में खूब मजा आता है. जो समझता हूं और सीखता हूं उसे यहां  परोसने का काम करता हूं...तो पढ़िए मेरी लेखनी और सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़कर अपने सुझाव भेजिए ताकी खुद की कमियों को सुधार सकूं... 

Recent Posts

बिहार: पर्यटन स्थल पर 6 युवकों ने महिला से की बदसलूकी और छेड़छाड़, कैमरे में कैद हुई घटना; केस दर्ज

Bihar: बिहार के बांका जिले में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के आधार पर…

6 minutes ago

फ्लाइट से पहले पायलट को नशे में मिलना पड़ा भारी, एयर इंडिया ने किया निलंबित

Air India Pilot Suspended: स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख से दिल्ली आने वाली एयर इंडिया की उड़ान…

14 minutes ago

अब सुअर की किडनी से होगा इंसानों का ट्रांसप्लांट? दिल्ली के अस्पताल ने शुरू किया नया विभाग

Pig Kidney Xenotransplantation India: किडनी ट्रांसप्लांट के लिए डोनर की कमी बड़ी चुनौती बनी हुई…

30 minutes ago

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, जम्मू से पटना तक कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध

Congress Protest Against Gyanesh Kumar: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और गिरफ्तारी की…

32 minutes ago

ब्रजेश पाठक की डॉक्टरों से अपील, हिंदी-देवनागरी में लिखें दवा-जांच के नाम; मातृभाषा में संवाद पर जोर

Brajesh Pathak Hindi Prescription: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने प्रदेश…

51 minutes ago

UP Trade Show का आगाज, अमित शाह बोले- योगी सरकार ने यूपी में बदला माहौल, बढ़ा निवेश

UP Trade Show 2026: ग्रेटर नोएडा में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के चौथे संस्करण का…

1 hour ago