देश

ट्रंप-आसिम मुनीर की नजदीकियों पर मोहन भागवत का तंज, बोले-आजकल सांप जैसे दोस्त बन रहे हैं

Mohan Bhagwat : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा टैरिफ की धमकियों और पाकिस्तान आर्मी चीफ जनरल आसिम मुनीर से बढ़ती नजदीकियों के बीच राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने बिना किसी देश का नाम लिए अमेरिका पर निशाना साधते हुए कहा कि आजकल सांप जैसे दोस्त बनाए जा रहे हैं.

मोहन भागवत ने क्या कहा

भागवत ने कहा कि भारत की तरक्की से अमेरिका चिंतित है और इसी वजह से वह ऐसे देश से भी संबंध मजबूत करने की कोशिश कर रहा है, जिससे वास्तव में खतरा है. उन्होंने कहा कि भारत अगर बड़ा हो जाएगा तो क्या होगा… इस डर से टैरिफ लगाए जाते हैं. लेकिन जिनसे सच में खतरा है, उन्हें पुचकारा जा रहा है ताकि भारत पर दबाव बनाया जा सके. पर आप तो सात समुंदर पार बैठे हैं, आपको भारत से डर कैसा?

ये भी पढ़ें : जातीय हिंसा के दो साल बाद प्रधानमंत्री मोदी का मणिपुर दौरा,संघर्ष में अब तक 260 से अधिक लोगों ने गंवाई है जान

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भागवत ने एक कहानी सुनाई जिसमें उन्होंने सांप और तथागत (बुद्ध) का प्रसंग जोड़ा. उन्होंने कहा कि जैसे सभी सांप विषैले नहीं होते और कई बार जहरीले सांप भी बिना काटे छोड़ देते हैं, वैसे ही आज के समय में भी सांप प्रकृति के मित्र हो गए हैं.

भारत को एक राष्ट्र के रूप में आगे बढ़ना होगा

भागवत ने कहा कि व्यक्तियों और राष्ट्रों के बीच झगड़े की असली वजह मुझे यह चाहिए वाली प्रवृत्ति है.अगर हम अपने अंदर के व्यक्तित्व को जान लें तो किसी भी परिस्थिति में खुद को बदल सकते हैं. उन्होंने कहा कि आज दुनिया का स्वभाव यही है कि वही राष्ट्र सम्मान पाता है, जो मजबूत बनता है. आरएसएस प्रमुख ने स्पष्ट किया कि भारत को एक राष्ट्र के रूप में आगे बढ़ना होगा और बड़ा बनना ही होगा.

Gautam Jha

बिहार का रहने वाला हूं...प्रिंट से पत्रकारिता की शुरुआत हुई... फिलहाल डिजिटल में सक्रिय हूं. जर्नलिज्म की डिग्री मिल चुकी है मगर सीखने का क्रम अभी जारी है. दैनिक भास्कर से लिखने और बोलने की शुरुआत हुई और बीते करीब 1 साल से  News India 24x7 के साथ यह सिलसिला जारी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल और लोक संस्कृति के साथ साथ मनोरंजन में दिलचस्पी है.. इसके साथ किताब कोई भी हो पढ़ने में खूब मजा आता है. जो समझता हूं और सीखता हूं उसे यहां  परोसने का काम करता हूं...तो पढ़िए मेरी लेखनी और सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़कर अपने सुझाव भेजिए ताकी खुद की कमियों को सुधार सकूं... 

Recent Posts

बेटी के अंतिम संस्कार में फूट-फूटकर रोईं मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, CM हेमंत सोरेन भी हुए शामिल

झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की छोटी बेटी त्रिशा सिंह का…

7 minutes ago

गुलिस्तान बॉर्डर पर घमासान, पाकिस्तानी सैनिकों के चौकियां छोड़ने का दावा

Pakistan Afghanistan Border Clash: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया…

16 minutes ago

जम्मू-कश्मीर में किताबों पर क्यों लगा बैन? विधानसभा से लेकर हाई कोर्ट तक छिड़ी महाजंग, जानिए कारण

Jammu Kashmir Books Ban: जम्मू-कश्मीर में सरकारी लाइब्रेरी से हजारों किताबें हटाए जाने का मामला…

19 minutes ago

Trump on BRICS: ट्रंप का रुख क्यों बदला? BRICS में मोदी-Xi-पुतिन की तस्वीरों से क्यों बढ़ी हलचल?

Trump on BRICS: ब्रिक्स 2026 के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी…

33 minutes ago

बिहार: पर्यटन स्थल पर 6 युवकों ने महिला से की बदसलूकी और छेड़छाड़, कैमरे में कैद हुई घटना; केस दर्ज

Bihar: बिहार के बांका जिले में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के आधार पर…

42 minutes ago

फ्लाइट से पहले पायलट को नशे में मिलना पड़ा भारी, एयर इंडिया ने किया निलंबित

Air India Pilot Suspended: स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख से दिल्ली आने वाली एयर इंडिया की उड़ान…

49 minutes ago