Mohan Bhagwat: आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत की अमेरिका यात्रा से पहले विवाद बढ़ गया है। अमेरिकी धार्मिक स्वतंत्रता संस्था USCIRF ने अमेरिकी सरकार से RSS नेताओं पर प्रतिबंध लगाने और उनके साथ उच्च-स्तरीय बैठकें नहीं करने की मांग की है। यह बयान भागवत की 29 अगस्त को प्रस्तावित न्यूयॉर्क यात्रा से पहले आया है।
मोहन भागवत की अमेरिका यात्रा 'अमेरिकन हिंदूज फॉर एंगेजमेंट एंड डायलॉग' (AHEAD) के 'यूनिवर्सल वननेस सेलिब्रेशन्स' कार्यक्रम के लिए हो रही है। इसी बीच USCIRF ने अमेरिकी सरकार से RSS नेताओं को उच्च-स्तरीय बैठकों और राजनयिक शिष्टाचार से दूर रखने की अपील की है। आयोग ने RSS सदस्यों पर प्रतिबंध लगाने की संभावना पर भी विचार करने को कहा है।
USCIRF ने X पोस्ट में RSS पर धार्मिक अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा से जुड़े संगठनों का सहयोगी होने का आरोप लगाया। आयोग ने कहा कि RSS नेताओं को हाई-लेवल मीटिंग या डिप्लोमैटिक कर्टसी नहीं मिलनी चाहिए। साथ ही, धार्मिक स्वतंत्रता के उल्लंघन के लिए जिम्मेदार पाए जाने वाले RSS सदस्यों पर प्रतिबंध लगाने की मांग की गई।
'हिंदूज फॉर ह्यूमन राइट्स' ने भी मोहन भागवत की अमेरिका यात्रा पर सवाल उठाए हैं। संगठन ने RSS नेटवर्क पर मुसलमानों और ईसाइयों के खिलाफ हिंसा के आरोपों का हवाला देते हुए कहा कि ऐसे आरोपों को नजरअंदाज कर 'एकता' का जश्न नहीं मनाया जा सकता। ये टिप्पणियां USCIRF की मार्च में जारी सालाना रिपोर्ट के बाद सामने आई हैं।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…