Rajpal Yadav Legal Case: चेक बाउंस मामले में कानूनी मुश्किलों से घिरे अभिनेता राजपाल यादव ने अपनी आलोचना करने वालों को जवाब दिया है। दिल्ली हाई कोर्ट द्वारा सजा बरकरार रखे जाने के बीच उन्होंने कहा कि आर्थिक तंगी के दौर में किसी कलाकार के पूरे करियर और प्रतिष्ठा पर सवाल नहीं उठाया जा सकता।
राजपाल यादव ने कहा कि वह खुद को भारतीय सिनेमा का विद्यार्थी मानते हैं और पिछले 30-40 वर्षों में जिन लोगों का उन पर कर्ज है, उसे चुकाना उनकी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि मुश्किल दौर में भी लोगों का प्यार उनके साथ बना हुआ है। राजपाल ने खुद को जिम्मेदार अभिनेता बताते हुए कहा कि उन्हें पैसे के दम पर खरीदा नहीं जा सकता, क्योंकि वह बचपन से ही कला के लिए समर्पित रहे हैं।
राजपाल यादव ने कहा कि वह रंगमंच और फिल्मों को अपना जीवन मानते हैं और आने वाले समय में कुछ नया बनाकर दर्शकों के सामने पेश करेंगे। उन्होंने कहा कि इसमें एक-दो साल लग सकते हैं, लेकिन तब लोग देख सकेंगे कि उन्होंने 2000 से 2026 तक क्या काम किया है। अभिनेता ने यह भी कहा कि फिल्में, घर और अपना करियर बनाने के सफर में उन्होंने कभी कुछ नहीं खोया।
Bihar: बिहार के बांका जिले में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के आधार पर…
Air India Pilot Suspended: स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख से दिल्ली आने वाली एयर इंडिया की उड़ान…
Pig Kidney Xenotransplantation India: किडनी ट्रांसप्लांट के लिए डोनर की कमी बड़ी चुनौती बनी हुई…
Congress Protest Against Gyanesh Kumar: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और गिरफ्तारी की…
Brajesh Pathak Hindi Prescription: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने प्रदेश…
UP Trade Show 2026: ग्रेटर नोएडा में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के चौथे संस्करण का…