IAF Cheetah Helicopter: लद्दाख की फेयांग वैली में करीब 15 हजार फीट की ऊंचाई पर अमेरिकी नागरिक की तबीयत बिगड़ने के बाद IAF ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। चीता हेलीकॉप्टर ने सुमजोन ग्लेशियर से उन्हें सुरक्षित एयरलिफ्ट कर लेह पहुंचाया। मुश्किल इलाके और सीमित लैंडिंग स्पेस के बावजूद वायुसेना के क्रू ने सफलतापूर्वक मिशन पूरा किया।
भारतीय वायु सेना ने X पर रेस्क्यू ऑपरेशन की तस्वीरें साझा कीं। IAF के मुताबिक, चीता हेलीकॉप्टर ने 15 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित सुमजोन ग्लेशियर से अमेरिका में रह रहे 56 वर्षीय OCI नागरिक को सुरक्षित बाहर निकाला। चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद ऑपरेशन सफल रहा और उनकी जान बचा ली गई।
लद्दाख की फेयांग घाटी करीब 15 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित है, जहां कम ऑक्सीजन, दुर्गम पहाड़ और सीमित लैंडिंग स्पेस रेस्क्यू ऑपरेशन को बेहद मुश्किल बनाते हैं। सुमजोन ग्लेशियर समेत आसपास का इलाका पथरीला और बर्फीला है। ऊंचाई के साथ बदलता मौसम और बेहद कम तापमान भी यहां बचाव अभियानों के लिए बड़ी चुनौती बनता है।
Government Laptop Rules: केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों को दिए जाने वाले लैपटॉप, टैबलेट और…
Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…
Post Diwali Healthy Eating Tips: दिवाली भले ही बीत गई हो, लेकिन घरों में मिठाइयों…
Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…
Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…
Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…