Monsoon diet : मानसून का मौसम गर्मी से राहत के साथ-साथ सेहत के लिए चुनौतियां भी लाता है. डॉक्टरों का कहना है इस दौरान कुछ खाद्य पदार्थ का उपयोग सावधानी से करना चाहिए. इसमें एक है करेला. वैसे तो करेला अपनी सेहतमंद खूबियों के लिए जाना जाता है लेकिन मानसून में यह आपके हेल्थ को नुकसान पहुंचा सकता है. बारिश के मौसम में करेले के साथ कुछ खाद्य पदार्थों का सेवन करने से पाचन संबंधी समस्याएं,त्वचा रोग या अन्य स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं. आइए जानते हैं कि करेले के साथ किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए ताकि आप इस मानसून स्वस्थ रहें.
गर्मियों में दही पेट को ठंडक देता है और लोग इसे लस्सी, मठ्ठा या रायते के रूप में पसंद करते हैं. लेकिन विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि करेले के साथ दही का सेवन नहीं करना चाहिए. इस संयोजन से त्वचा संबंधी समस्याएं,जैसे चकत्ते या एलर्जी,हो सकती हैं.
बाजारों में इन दिनों विभिन्न प्रकार के रसीले आम बिक रहे हैं, जो लोगों को बेहद पसंद आते हैं. लेकिन करेले की सब्जी या जूस के साथ आम खाना सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है. यह संयोजन पाचन तंत्र को बिगाड़ सकता है. अगर आपने करेले का जूस पिया है, तो आम या आम का जूस पीने से भी बचें.
करेले और दूध का संयोजन भी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है. इन दोनों को एक साथ खाने से कब्ज, जलन या अपच जैसी समस्याएं हो सकती हैं. इसलिए मानसून में दूध और करेले के सेवन के बीच समय का अंतर रखें.
करेले और भिंडी, दोनों ही पौष्टिक सब्जियां हैं, लेकिन इन्हें एक साथ खाना ठीक नहीं है. यह संयोजन सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है, खासकर मानसून में जब पाचन संबंधी समस्याओं का खतरा अधिक होता है. इन दोनों सब्जियों को अपनी थाली में अलग-अलग रखें.
Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…
Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…
Bawal Sector 3 Fire News: रेवाड़ी के बावल औद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार देर रात अचानक…
India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…
Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…
Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…