दुनिया

आखिर चीन में शी जिनपिंग के तख्तापलट की चर्चा क्यों?

नई दिल्ली। अपनी विस्तारवादी नीति से भारत समेत दुनिया को परेशान करने वाले शी जिनपिंग की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। इस तरह की ख़बरें आ रही है कि चीन का अब जिनपिंग से मोहभंग हो रहा है। सत्ता पलट की ख़बरें तेजी से मीडिया में फ़ैल रही है। कहा जा रहा कि CCP जिनपिंग के विकल्प की तलाश में है। आइये जानते हैं इस तरह की अटकलों के पीछे कारण क्या है?

भार बन गए हैं जिनपिंग

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक CCP यानी Chinese Communist Party को जिनपिंग भार लगने लगे हैं। कई पुराने नेता उनसे नाराज हैं, इस वजह से उनसे कई सारे अधिकार वापस ले लिए गए हैं। इसका मुख्य कारण अमेरिका के साथ आर्थिक युद्ध और देश के अंदर चल रही राजनीति बताई जा रही। दावा किया जा रहा है कि PLA के सीनियर अफसर झांग और जिनपिंग के बीच में तनाव है। उनसे तनाव के बाद जिनपिंग की निजी सुरक्षा भी घटाने की ख़बरें सामने आ रही। कहा जा रहा जिनपिंग हाउस अरेस्ट में हैं।

पूरी तरह से गायब हैं जिनपिंग

जिनपिंग पिछले 15 दिनों से सार्वजानिक कार्यक्रमों से दूरी बनाए हुए हैं। पोलिट ब्यूरो की बैठक से गायब रहे और BRICS समिट में भी शामिल नहीं हुए। इतना ही नहीं चीनी सरकार के अखबारों में उनकी कवरेज तक नहीं हो रही है। ग्लोबल टाइम्स ने चल रहे कयासों का खंडन भी नहीं किया है। सत्ता में आने के बाद से ऐसा पहली बार हुआ है जब जिनपिंग BRICS सम्मेलन में नहीं पहुंचे थे। उनकी जगह पर चीनी प्रधानमंत्री ली क्यांग और डिप्टी पीएम हे लीफेंग शामिल हुए। न ही उनका कोई बयान सामने आया है और न कोई तस्वीर। किसी तरह के इवेंट्स में उन्होंने शिरकत नहीं की है।

कौन बनेगा जिनपिंग का उत्तराधिकारी

बीते 4 जुलाई को चीनी सरकार ने अपने 3 बड़े सैन्य अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया। इसमें जनरल मियाओ हुआ, सीनियर न्यूक्लियर साइंटिस्ट लियू शिपेंग और नौसेना प्रमुख ली हानजुन शामिल रहे। इनके ऊपर भ्रष्टाचार के आरोप लगे। हालांकि जानकारों की माने तो ये कार्रवाई भीतर चल रहे असंतोष को दबाने के लिए हुआ। जिनपिंग के उत्तराधिकारी के तौर पर दो बड़े नेताओं का नाम सामने आया है। इसमें पूर्व डिप्टी पीएम वांग यांग और जनरल झांग यूक्सिया उनके उत्तराधिकारी के रूप में पहली पसंद बताये जा रहे।

 

दुनिया में सबसे कीमती है ये आंसू…एक बूंद करेगा 26 सांपों की जहर का इलाज

“…तुमको पटक-पटक के मारेंगे”, राज ठाकरे को बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे की दो टूक

Lalit Pandit

ललित पंडित 07 वर्षों से जनहित में पत्रकारिता कर रहे है। ललित पंडित के द्वारा प्रमुखतः जनपद गौतमबुद्धनगर में जनता से जुड़े मुद्दों को उठाया गया है। जनता की आवाज को अधिकारियों तक पहुँचा कर न्याय दिलाने में ललित पंडित के द्वारा मुख्य भूमिका निभाई गयी है। ललित पंडित के द्वारा मुख्यतः अपराध से संबंधित खबरें कवर कर पीड़ितों को न्याय दिलाने में मुख्य भूमिका निभाई है। ललित पंडित ने अपना पत्रकारिता कैरियर 2014 में चैनल वन न्यूज़ के साथ शुरू किया। सन 2017 में ललित पंडित पंजाब केसरी के साथ जुड़े व गौतमबुद्धनगर संवाददाता के रूप में सेवाएं दी। सन 2019 में ललित पंडित ने प्रतिष्टित नेशनल न्यूज चैनल टीवी9 भारतवर्ष जॉइन किया। 2020 से ललित पंडित न्यूज़1 इंडिया के साथ गौतमबुद्धनगर वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर कार्यरत रहे हैं। वर्तमान में ललित पंडित न्यूज़ इंडिया 24x7 में कार्यरत हैं।

Recent Posts

दिल्ली अक्षरधाम में अन्नकूट महोत्सव, भगवान स्वामिनारायण को चढ़ाए गए 1,256 सात्विक व्यंजन

Delhi Akshardham Annakut Mahotsav 2026: नई दिल्ली, 10 नवंबर 2026: दिल्ली के स्वामिनारायण अक्षरधाम मंदिर…

7 hours ago

इबोला से जूझ रहे कांगो में ISIS से जुड़े आतंकियों का हमला, 180 मरीज अस्पताल छोड़कर भागे; 33 लोगों की मौत

Congo Ebola Attack: अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (DRC) के पूर्वी हिस्से में इबोला…

9 hours ago

शहडोल में दर्दनाक हादसा, पुलिस की गाड़ी देखकर तालाब में कूदे 4 किशोर; 3 की मौत, परिवारों को 4-4 लाख की मदद

Shahdol News: मध्य प्रदेश के शहडोल में एक दर्दनाक हादसे में तीन किशोरों की तालाब…

9 hours ago

बुल्गारिया में भीषण सड़क हादसा, 50 गाड़ियां आपस में टकराईं; 11 लोगों की मौत, 48 घायल

Bulgaria Road Accident: यूरोपीय देश बुल्गारिया में मंगलवार सुबह घने कोहरे के कारण भीषण सड़क…

10 hours ago

सोनिया गांधी के खुलासे पर शर्मिष्ठा मुखर्जी का पलटवार, बोलीं- PM बनने की महत्वाकांक्षा रखना अपराध नहीं

Sonia Gandhi Pranab Mukherjee PM Ambition: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की आत्मकथा Belonging:…

10 hours ago

गुजरात में वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव, एक कोच का शीशा टूटा; यात्री सुरक्षित

Vande Bharat Express Stone Pelting: गुजरात के अमरेली जिले में साबरमती से वेरावल जा रही…

10 hours ago