देश

AIMIM के नेताओं को लेकर चुनाव आयोग पहुंचे ओवैसी, इलेक्शन कमिश्नर को दिए ये सुझाव

नई दिल्ली। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी अपने नेताओं के साथ सोमवार-7 जुलाई को चुनाव आयोग पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयुक्त डॉ. विवेक जोशी से मुलाकात की। बताया जा रहा है कि ओवैसी और उनकी पार्टी के नेताओं ने चुनाव आयोग को कई सुझाव दिए हैं।

AIMIM ने दिए सुझाव

ओवैसी और उनके साथी नेताओं ने चुनाव आयोग को जो सुझाव दिए हैं, उसमें चुनावी प्रक्रिया को ज्यादा पारदर्शी, निष्पक्ष और समावेशी बनाना शामिल है। इसके साथ ही AIMIM ने अपने सुझावों में चुनावी सुधार, तकनीकी प्रगति और मतदाता जागरूकता पर जोर दिया है। उन्होंने समाज के कमजोर तबके के लोगों के लिए मतदान प्रक्रिया को और अधिक सुलभ बनाने की बात कही है।

EC से मिला आश्वासन

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने ओवैसी की पार्टी AIMIM के सभी सुझावों को ध्यान से सुना और उन्हें आश्वासन दिया कि उनके सुझावों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि हमारा उद्देश्य चुनाव में हर नागरिक की भागीदारी को सुनिश्चित करना है, जिससे लोकतंत्र और ज्यादा मजबूत हो सके। चुनाव आयुक्त डॉ. विवेक जोशी ने भी एआईएमआईएम को आश्वासन दिया है कि उनके सुझाव पर विचार किया जाएगा।

सभी दलों संग होगी बैठक

बता दें कि चुनाव आयोग की यह मीटिंग उस पहल का हिस्सा है, जिसमें वो विभिन्न राजनीतिक दलों के साथ मिलकर चुनावी प्रक्रिया को सुधारने के लिए काम कर रहा है। चुनाव आयुक्त के साथ सियासी दलों की मुलाकात को लोकतांत्रिक प्रक्रिया को और ज्यादा सशक्त बनाने की दिशा में एक सकारात्मक कदम बताया जा रहा है। चुनाव आयोग ने कहा है कि वो बाकी दलों के साथ भी ऐसी बैठक आयोजित करता रहेगा, ताकि सभी राजनीतिक दलों के लोगों की आवाज सुनी जा सके और फिर चुनाव प्रणाली में और अधिक सुधार किया जा सके।

यह भी पढ़ें-

सरकारी नौकरी में 35% आरक्षण, चुनावी साल में नीतीश सरकार का महिलाओं को तोहफा

Lalit Pandit

ललित पंडित 07 वर्षों से जनहित में पत्रकारिता कर रहे है। ललित पंडित के द्वारा प्रमुखतः जनपद गौतमबुद्धनगर में जनता से जुड़े मुद्दों को उठाया गया है। जनता की आवाज को अधिकारियों तक पहुँचा कर न्याय दिलाने में ललित पंडित के द्वारा मुख्य भूमिका निभाई गयी है। ललित पंडित के द्वारा मुख्यतः अपराध से संबंधित खबरें कवर कर पीड़ितों को न्याय दिलाने में मुख्य भूमिका निभाई है। ललित पंडित ने अपना पत्रकारिता कैरियर 2014 में चैनल वन न्यूज़ के साथ शुरू किया। सन 2017 में ललित पंडित पंजाब केसरी के साथ जुड़े व गौतमबुद्धनगर संवाददाता के रूप में सेवाएं दी। सन 2019 में ललित पंडित ने प्रतिष्टित नेशनल न्यूज चैनल टीवी9 भारतवर्ष जॉइन किया। 2020 से ललित पंडित न्यूज़1 इंडिया के साथ गौतमबुद्धनगर वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर कार्यरत रहे हैं। वर्तमान में ललित पंडित न्यूज़ इंडिया 24x7 में कार्यरत हैं।

Recent Posts

हरियाणा के बावल इंडस्ट्रियल एरिया में आग का कहर, सेक्टर-3 की दो कंपनियां राख; घंटों मशक्कत के बाद पाया गया काबू

Bawal Sector 3 Fire News: रेवाड़ी के बावल औद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार देर रात अचानक…

22 minutes ago

एशियन गेम्स 2026 में भारत के निशानेबाजों का जलवा, गोल्ड के साथ बनाया नया एशियाई रिकॉर्ड

India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…

1 hour ago

Gold Price Today: फिर सस्ता हुआ सोना, दिल्ली में 24 कैरेट का भाव ₹1,52,820

Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…

1 hour ago

दारोगा भर्ती परीक्षा में फिर उठे सवाल, खगौल सेंटर पर समय से पहले खुली प्रश्न पुस्तिकाओं की सील

Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…

2 hours ago

‘वादा निभाया होता तो लद्दाख में हिंसा नहीं होती’, सोनम वांगचुक ने अमित शाह से मांगा इस्तीफा

Sonam Wangchuk Ladakh Violence: लद्दाख के लेह में हुई हिंसा और पुलिस गोलीबारी को एक…

2 hours ago

UN महासभा में नेपाल के PM बालेन शाह ने भारत को कहा शुक्रिया, जानें वजह

Balen Shah India thanks UN General Assembly: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने संयुक्त राष्ट्र…

3 hours ago