दिल्ली/NCR

यूपी-बिहार में सुबह-शाम बढ़ी ठिठुरन, सर्दी की दस्तक के साथ दिल्ली में बढ़ा प्रदूषण

Weather Update : देश के कई हिस्सों से मानसून अब विदाई ले चुका है। उत्तर भारत में सर्दियों की आहट महसूस होने लगी है, जबकि दक्षिण भारत में मानसून की वापसी जारी है। इस बीच, मौसम विभाग (IMD) ने तमिलनाडु, केरल और कुछ दक्षिणी राज्यों में अगले एक हफ्ते तक भारी बारिश की संभावना जताई है।

पहाड़ों में बर्फबारी और उत्तर भारत में बढ़ी ठंड

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हाल की बर्फबारी के बाद मौसम साफ हुआ है और कई इलाकों में धूप निकली है। हालांकि, तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को ठिठुरन का एहसास हो रहा है। कुछ क्षेत्रों में हिमस्खलन (Avalanche) की आशंका भी जताई जा रही है। पहाड़ी इलाकों में सुबह-शाम कोहरा पड़ने लगा है।

दिल्ली-एनसीआर में बढ़ा प्रदूषण का स्तर

पहाड़ों से चल रही ठंडी हवाओं ने मैदानी इलाकों का तापमान भी कम कर दिया है। दिल्ली-एनसीआर में हल्की सर्दी महसूस हो रही है, लेकिन इसके साथ ही प्रदूषण का स्तर भी लगातार बढ़ रहा है। राजधानी की हवा एक बार फिर खराब श्रेणी में पहुंच गई है। बीते दिन दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 211 दर्ज किया गया, जो ‘मध्यम से खराब’ श्रेणी में आता है।

किन राज्यों में बरसेंगे बादल?

आज मौसम विभाग ने महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, ओडिशा, कर्नाटक, तेलंगाना, केरल और तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। देश के बाकी हिस्सों में बारिश की कोई संभावना नहीं है। दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों, खासकर केरल और तमिलनाडु, में अगले 7 दिनों तक भारी वर्षा हो सकती है।

ये भी पढे़ - Delhi Air Pollution: दिवाली से पहले ही दिल्ली की हवा में घुला ज़हर, AQI पहुंचा 300 के पार

यूपी-बिहार और झारखंड में रहेगा शुष्क मौसम

उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में बारिश की संभावना नहीं है। मौसम विभाग का कहना है कि इन राज्यों में मौसम शुष्क रहेगा और तापमान में धीरे-धीरे गिरावट आएगी। सुबह और शाम को हल्की ठंड महसूस होगी, जबकि दिन में धूप के कारण मौसम सामान्य बना रहेगा।

Shweta Gupta

Recent Posts

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के बाद सीमा खन्ना पर निशाना, वोटर लिस्ट से जुड़ा क्या है विवाद?

Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…

33 minutes ago

एक्टर मुश्ताक खान के फैंस से बेटे मोहसिन की अपील, ‘गम नहीं उनकी यादें मनाएं’

Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…

1 hour ago

एशियन गेम्स 2026 में भारत के निशानेबाजों का जलवा, गोल्ड के साथ बनाया नया एशियाई रिकॉर्ड

India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…

2 hours ago

Gold Price Today: फिर सस्ता हुआ सोना, दिल्ली में 24 कैरेट का भाव ₹1,52,820

Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…

2 hours ago

दारोगा भर्ती परीक्षा में फिर उठे सवाल, खगौल सेंटर पर समय से पहले खुली प्रश्न पुस्तिकाओं की सील

Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…

3 hours ago