Categories: Othersबिहार

Patna Crime : दिनदहाड़े गोलीबारी में मां-बेटी की हत्या पिता गंभीर रूप से घायल , जांच में जुटी पुलिस

Patna Crime : पटना के आलमगंज थाना क्षेत्र स्थित न्यू आरफाबाद कॉलोनी में सोमवार सुबह गोलीबारी की एक सनसनीखेज घटना से इलाके में दहशत फैल गई. रिपोर्ट के अनुसार जटाही मंदिर के पास अज्ञात हमलावरों ने एक परिवार को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. इस हमले में रिटायर्ड नर्स महालक्ष्मी और उनकी 19 वर्षीय बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति धनंजय मेहता गंभीर रूप से घायल हैं.मेहता को तत्काल एनएमसीएच अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है.

मौके पर पहुंची FSL और डॉग स्क्वॉड की टीम

घटना की सूचना मिलते ही आला पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे. साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) और डॉग स्क्वॉड की टीम को बुलाया गया. पुलिस तकनीकी साक्ष्य के सहारे हमलावरों की पहचान में जुटी है.

पटना सिटी के पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी (SDPO) अतुलेश झा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आपसी विवाद की बात सामने आ रही है. मोहल्ले में कुछ लोगों से पीड़ित परिवार का विवाद चल रहा था,जिसे घटना का संभावित कारण माना जा रहा है. फिलहाल पुलिस घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि हमलावरों की पहचान और उनकी गतिविधियों की जानकारी मिल सके.

आरोपियों की तलाश में छापेमारी

वहीं घटना के बाद पुलिस ने पूरे इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है और आरोपियों की तलाश में कई स्थानों पर छापेमारी की जा रही है. स्थानीय लोगों का कहना है कि पीड़ित परिवार को पहले से धमकियां मिल रही थीं. हालांकि पुलिस अन्य सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है.

Gautam Jha

बिहार का रहने वाला हूं...प्रिंट से पत्रकारिता की शुरुआत हुई... फिलहाल डिजिटल में सक्रिय हूं. जर्नलिज्म की डिग्री मिल चुकी है मगर सीखने का क्रम अभी जारी है. दैनिक भास्कर से लिखने और बोलने की शुरुआत हुई और बीते करीब 1 साल से  News India 24x7 के साथ यह सिलसिला जारी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल और लोक संस्कृति के साथ साथ मनोरंजन में दिलचस्पी है.. इसके साथ किताब कोई भी हो पढ़ने में खूब मजा आता है. जो समझता हूं और सीखता हूं उसे यहां  परोसने का काम करता हूं...तो पढ़िए मेरी लेखनी और सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़कर अपने सुझाव भेजिए ताकी खुद की कमियों को सुधार सकूं... 

Recent Posts

लुधियाना में तेज रफ्तार Tiago EV ने 6 वाहनों को मारी टक्कर, 5 घायल

Ludhiana: लुधियाना की बहादुरके रोड पर गुरुवार, 24 सितंबर को तेज रफ्तार Tata Tiago EV…

1 hour ago

नेपाल में लगातार बारिश से बढ़ा गंडक का जलस्तर, नदी किनारे बसे गांवों में बढ़ी चिंता

Nepal Heavy Rain: नेपाल में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। नेपाल…

1 hour ago

RCB के कप्तान रजत पाटीदार को बड़ा सम्मान मिली मानद डॉक्टरेट की उपाधि

Rajat Patidar: रजत पाटीदार जल्द ही एक बार फिर मैदान पर नजर आएंगे। उन्हें ऑस्ट्रेलिया-ए…

2 hours ago

PM मोदी के साथ AI-मॉर्फ्ड तस्वीर पर दिल्ली HC का नोटिस, Dipke समेत अन्य से स्पष्टीकरण की मांग

Delhi HC CJP Deepfake Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ…

2 hours ago

हांगझोउ के ब्रॉन्ज से नागोया के सिल्वर तक, गुलवीर सिंह ने फिर बढ़ाया भारत का मान

Gulveer Singh Silver: भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने नागोया एशियन गेम्स में पुरुषों की 10,000…

2 hours ago

KBC में पहुंचे आतंकी कसाब को फांसी दिलाने वाले वकील, लगे भारत माता के नारे, अमिताभ बोले- दुश्मन की औकात

KBC 18 Ujjwal Nikam: कौन बनेगा करोड़पति’ सीजन 18 के इस वीकेंड एपिसोड में फिल्म…

2 hours ago