Categories: नोएडा

Noida News : फोर्टिस अस्पताल में मरीज को दी खिचड़ी में मिला कॉकरोच, वीडियो वायरल होने से मचा बवाल

Noida News : नोएडा के फोर्टिस अस्पताल में एक गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है जहां बायोप्सी के लिए भर्ती एक महिला मरीज को दी गई खिचड़ी में कॉकरोच मिला। इस घटना के वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वायरल होने के बाद अस्पताल प्रबंधन की खाद्य सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

ये है पूरा मामला

मरीज के परिजन विजय कुमार शर्मा के अनुसार, उन्होंने सुबह नौ बजे पूजा गौतम को बायोप्सी के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था। शाम चार बजे ऑपरेशन थिएटर से मरीज को कमरे में लाया गया और छह बजे उन्हें भोजन के रूप में खिचड़ी परोसी गई। जब परिजनों ने कटोरी का रैपर हटाया तो उनके होश उड़ गए क्योंकि खिचड़ी के अंदर एक छोटा कॉकरोच पड़ा हुआ था।

महिला स्टाफ कर्मी ने दी धमकी

घटना की गंभीरता इस बात से समझी जा सकती है कि यदि मरीज ने इसे देखे बिना खा लिया होता तो उसकी तबीयत और भी खराब हो सकती थी। जब परिजनों ने इस मामले की शिकायत अस्पताल प्रबंधन से की तो स्थिति और भी चिंताजनक हो गई। विजय शर्मा का आरोप है कि महिला स्टाफ कर्मी ने उन्हें डराने की कोशिश की और सुरक्षा गार्ड बुलाने की धमकी दी।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो

परिजनों ने घटना के तीन वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किए हैं। पहले 46 सेकंड के वीडियो में खिचड़ी में कॉकरोच की मौजूदगी दिखाई गई है, दूसरे 18 सेकंड के वीडियो में वे स्टाफ कर्मियों से इस बारे में बात करते दिखाई दे रहे हैं, जबकि तीसरे वीडियो में उन्होंने स्पष्ट रूप से खिचड़ी में पड़े कॉकरोच को दिखाया है।

अस्पताल प्रबंधन का दावा

इस गंभीर मामले पर अस्पताल प्रशासन ने सफाई देते हुए कहा है कि उन्हें खाने की गुणवत्ता को लेकर उठाई गई चिंता की जानकारी मिली है और वे इस मामले की गहन समीक्षा कर रहे हैं। अस्पताल प्रबंधन का दावा है कि वे सख्त खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता प्रोटोकॉल का पालन करते हैं और नियमित आंतरिक ऑडिट और संबंधित अधिकारियों द्वारा जांच भी कराई जाती है। परिजनों ने संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि इस मामले में अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हो सके।

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

सिक्किम में लैंडस्लाइड, ओडिशा में चक्रवात की बारिश; 20 से ज्यादा घर बहे, 10 हजार लोग सुरक्षित जगह पहुंचे

Sikkim Landslide: सिक्किम में लगातार हो रही बारिश के बीच गुरुवार की देर रात बड़ा…

54 minutes ago

अंतरिक्ष से आया रहस्यमयी रेडियो सिग्नल, 63.4 प्रकाश वर्ष दूर ग्रह से जुड़ा पहला संकेत

Beta Pictoris b Radio Signal: अंतरिक्ष से मिले एक रहस्यमयी रेडियो सिग्नल ने वैज्ञानिकों का…

1 hour ago

Trump-Xi Meet: ट्रंप और शी जिनपिंग की बैठक में क्या-क्या हुआ? जानें प्रमुख बातें

Trump Xi Meet: अमेरिका और चीन के बीच जारी तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…

1 hour ago

UAE की कंपनी में बॉस ने कर्मचारियों को तोहफे में बांटे iPhone

UAE Company iPhone Gift: ऑफिस में बॉस की मीटिंग का नाम सुनकर आमतौर पर कर्मचारी…

1 hour ago

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के बाद सीमा खन्ना पर निशाना, वोटर लिस्ट से जुड़ा क्या है विवाद?

Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…

2 hours ago

एक्टर मुश्ताक खान के फैंस से बेटे मोहसिन की अपील, ‘गम नहीं उनकी यादें मनाएं’

Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…

2 hours ago