दिल्ली/NCR

मालकिन ने डांटा तो गुस्सा आया मार दिया……राजधानी दिल्ली में डबल मर्डर, मां-बेटे की चाकू से गोदकर हत्या

Delhi News : दिल्ली के लाजपत नगर से डबल मर्डर की वारदात सामने आई है जहां एक महिला और उसके बेटे की घर में घुस कर हत्या कर दी गई है। जानकारी मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी नौकर फरार हो गया था जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, कुलदीप अपनी पत्नी रुचिका और बेटे के साथ लाजपत नगर इलाके में 15 साल से रह रहे थे। मंगलवार देर शाम जब कुलदीप अपने घर पहुंचे तो उन्होंने सीढ़ियों पर खून के निशान देखें। उनकी पत्नी और बेटा उनके कॉल का जवाब नहीं दे रहे थे और घर भी अंदर से लॉक था। अनहोनी की आशंका के साथ कुलदीप ने पुलिस को कॉल किया। पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़ कर जब टीम अंदर घुसी तो 42 साल की रुचिका की खून से सनी लाश बेडरूम में बरामद हुई, आगे बाथरूम में जब पुलिस पहुंची तो वहां कुलदीप के 14 साल के बेटे कृष की लाश पड़ी थी। दोनों की हत्या धारदार हथियार से की गई थी।

सामने आई हत्या की वजह

घटना के बाद से घर का नौकर मुकेश फरार था जिस पर पुलिस को शक हुआ। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुकेश को गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। शुरुआती पूछताछ में मुकेश ने हत्या की बात कबूली है और कारण मालकिन द्वारा किसी बात को ले कर डांटा जाना बताया है जिसके बाद उसे बहुत गुस्सा आया और उसने इस हत्याकांड को अंजाम दे दिया। हालांकि पुलिस तमाम एंगल से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि रुचिका लाजपत नगर में ही कपड़ों की दुकान चलाती थी और मुकेश दुकान पर ही काम करता है और परिवार के लिए गाड़ी चलाने का भी काम करता है।

 

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

1 hour ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

2 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

2 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

2 hours ago

कानपुर कारोबारी हत्याकांड में बड़ा मोड़, बेटे सुब्रत ने कबूली पिता की हत्या; पत्नी को बताया बेगुनाह

Kanpur Vineet Minocha Murder Case: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या की जांच…

3 hours ago

साहिल वाकोडे केस के बाद IIT बॉम्बे में बढ़ा तनाव, परीक्षाएं टलीं; सांसद वर्षा गायकवाड़ हिरासत में

IIT Bombay Sahil Wakode Case: IIT बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद…

3 hours ago