Cover Story Featured

टॉयलेट में पढ़ रहे 22 बच्चे… MP के सरकारी स्कूल की बदहाली का VIDEO

MP: मध्य प्रदेश के धार जिले के टाणा गांव में सरकारी प्राथमिक स्कूल की बदहाल स्थिति सामने आई है। कुक्षी विधानसभा क्षेत्र के इस स्कूल में 22 बच्चों को नए बने बालिका शौचालय के अंदर बैठाकर पढ़ाने की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इसके बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया।

स्कूल का पुराना भवन बेहद जर्जर है और उसकी छत गिरने का खतरा बताया जा रहा है। बच्चों के लिए सुरक्षित कक्षा उपलब्ध नहीं होने के कारण कभी उन्हें भिलट देव मंदिर तो कभी स्कूल परिसर के शौचालय में बैठाकर पढ़ाया जा रहा था। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में स्कूल के लिए फिलहाल कोई उचित भवन उपलब्ध नहीं है।

अधिकारियों ने पहुंचकर बनाया पंचनामा

तस्वीर सामने आने के बाद ब्लॉक शिक्षा अधिकारी हीरालाल निगवाल और बीआरसी विजय कुमार शुक्ला स्कूल पहुंचे। अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया और पंचनामा तैयार कराया। जांच रिपोर्ट वरिष्ठ अधिकारियों को भेजी जाएगी। ग्रामीण राधेश्याम मुजाल्दा ने बताया कि करीब छह महीने पहले नया शौचालय बनाया गया था, लेकिन उसका नियमित इस्तेमाल शुरू नहीं हुआ था। इसलिए बच्चों को वहां बैठाया जा रहा था। उनका कहना है कि अगर शौचालय का इस्तेमाल शुरू हो जाता तो बच्चों के बैठने की जगह भी नहीं रहती।

दो साल पहले भवन हटाने का आदेश

बीईओ हीरालाल निगवाल ने बताया कि जर्जर भवन को करीब दो-तीन साल पहले हटाने का आदेश जिला कार्यालय से जारी हुआ था। बीआरसी के इंजीनियर ने भवन का आकलन कर रिपोर्ट जिला कार्यालय भेजी थी। सरपंच और सचिव को भी तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। बीईओ के अनुसार, घटना वाले दिन स्कूल संस्था प्रमुख और शिक्षक ने तेज धूप का हवाला दिया। उनका कहना था कि मंदिर के हॉल में धूप आने के कारण 7-8 बच्चों को कुछ समय के लिए शौचालय में बैठाया गया। हालांकि, निगवाल ने स्पष्ट किया कि बच्चों को इस तरह बैठाना गलत है।

नया भवन अधूरा, मंदिर में चल रही पढ़ाई

बीआरसी विजय कुमार शुक्ला ने बताया कि निरीक्षण के दौरान बच्चे मंदिर के हॉल में पढ़ते मिले। पुराने भवन को हटाने के बाद गांव में नया प्राथमिक स्कूल भवन बनाया जा रहा है, लेकिन निर्माण अभी पूरा नहीं हुआ है। भवन तैयार होते ही बच्चों को वहां शिफ्ट किया जाएगा। फिलहाल श्री जितेंद्र मंडल की सहमति से उनके यहां स्कूल चलाने की व्यवस्था की गई है, ताकि पढ़ाई जारी रहे।

बच्चों ने बताई जीप की कहानी

बीआरसी ने बताया कि बच्चों से पूछताछ में उन्होंने कहा कि एक जीप आई थी, जिसमें दो लोग सवार थे। उन्होंने बच्चों को शौचालय में बैठाया, दरवाजा खोला और फोटो खींचकर चले गए। बीआरसी के मुताबिक, फिलहाल उन्हें इतनी ही जानकारी मिली है। विभागीय जांच जारी है और अधिकारियों की रिपोर्ट वरिष्ठ अधिकारियों को भेजी जाएगी। तब तक बच्चों की पढ़ाई मंदिर और अन्य वैकल्पिक स्थानों पर जारी रहेगी।

ये भी पढ़े: एक साथ 4 नाबालिग छात्राएं लापता, स्कूल के पास बंद हुए मोबाइल; पुलिस को साथ जाने का शक

Tanisha Verma

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

51 minutes ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

1 hour ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

2 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

3 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

3 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

4 hours ago