MP Moong MSP Protest: मध्य प्रदेश में समर्थन मूल्य (MSP) पर मूंग की शत-प्रतिशत खरीद की मांग को लेकर किसानों का आंदोलन तेज हो गया है। नर्मदापुरम, हरदा, सीहोर, रायसेन और विदिशा समेत 19 किसान संगठनों के हजारों किसान भोपाल में पुलिस बैरिकेडिंग तोड़कर वीर सावरकर सेतु पार कर मुख्यमंत्री आवास की ओर बढ़ने लगे। प्रदर्शन के दौरान कई किसान बसों पर चढ़कर नारेबाजी करते दिखे, जबकि मौके पर तैनात पुलिस भीड़ को नियंत्रित करने में संघर्ष करती नजर आई।
राजधानी में तनाव और ट्रैफिक जाम के बीच मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि उनकी सरकार किसानों के साथ है और हर समस्या का समाधान संवाद से निकाला जाएगा। उन्होंने बताया कि किसानों से लगातार बातचीत के लिए एक विशेष समिति बनाई गई है। मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, मोहन यादव बुधवार शाम 6 बजे के बाद किसान प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे।
किसानों का कहना है कि एक एकड़ में औसतन 4 से 5 क्विंटल मूंग पैदा होती है, लेकिन सरकार MSP पर केवल 1.20 क्विंटल की खरीद कर रही है। बाकी 3 से 4 क्विंटल मूंग उन्हें मंडियों में 4,000 से 5,500 रुपये प्रति क्विंटल के कम दाम पर बेचनी पड़ रही है। इसी वजह से नर्मदापुरम से शुरू हुआ किसान मार्च अब भोपाल के प्रशासनिक क्षेत्र तक पहुंच गया है।
कृषि मंत्री एदल सिंह कंषाना ने मंगलवार देर रात किसान प्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी मांगें सुनीं। उन्होंने कहा कि मूंग खरीद समेत सभी मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा हुई है और अधिकारियों को किसानों की समस्याओं के समाधान तथा जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने किसानों से शांति बनाए रखने और बातचीत के जरिए समाधान निकालने की अपील की।
कंषाना ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर गर्मी की मूंग खरीद का लक्ष्य बढ़ाने का आग्रह भी किया। उन्होंने कहा कि किसानों को MSP का पूरा लाभ दिलाने और भविष्य में दलहन उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए केंद्र की तय खरीद सीमा बढ़ाना जरूरी है।
ये भी देखे: शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 889 और निफ्टी 265 अंक चढ़े; निवेशकों की दौलत ₹4.18 लाख करोड़ बढ़ी
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…