होम = Cover Story Global = शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 889 और निफ्टी 265 अंक चढ़े; निवेशकों की दौलत ₹4.18 लाख करोड़ बढ़ी

शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 889 और निफ्टी 265 अंक चढ़े; निवेशकों की दौलत ₹4.18 लाख करोड़ बढ़ी

Stock Market Rally: शेयर बाजार में निवेशकों के लिए बुधवार शानदार रहा। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में दिनभर तेज कारोबार हुआ। बीएसई सेंसेक्स मंगलवार के 76,765 के बंद स्तर के मुकाबले 77,423 पर खुला और कारोबार के दौरान 77,765 तक पहुंचा। अंत में यह 888.68 अंक यानी करीब 1.16% की बढ़त के साथ 77,654.60 पर बंद हुआ।

इसी तरह एनएसई निफ्टी पिछले बंद स्तर 23,985 से बढ़कर 24,176 पर खुला और दिन में 24,283 तक पहुंचा। बाजार बंद होने पर 50 शेयरों वाला निफ्टी 264.85 अंक यानी करीब 1.10% चढ़कर 24,250.20 पर बंद हुआ।

निवेशकों की संपत्ति ₹4.18 लाख करोड़ बढ़ी

बाजार में आई इस तेजी से निवेशकों की संपत्ति में भी बड़ा इजाफा हुआ। बीएसई पर सूचीबद्ध कंपनियों का कुल मार्केट कैप मंगलवार के 4,79,16,995.57 करोड़ रुपये से बढ़कर बुधवार को 4,83,35,330.55 करोड़ रुपये हो गया। यानी एक ही कारोबारी दिन में निवेशकों की दौलत 4,18,335 करोड़ रुपये बढ़ गई।

इन शेयरों ने मचाई धूम

लार्जकैप में HUL 4.70%, Infosys 4.50%, Trent 2.56%, LT 2.55%, Tata Steel 2.52%, Bharti Airtel 2.52% और TCS 1.99% चढ़कर बंद हुए। मिडकैप में Dixon 2.75%, Aurobindo Pharma 2.33% और Coforge 1.85% की बढ़त के साथ बंद हुए। बुधवार की तेजी को खास तौर पर IT शेयरों का मजबूत सपोर्ट मिला। इस सप्ताह की शुरुआत से ही IT Index में तेजी बनी हुई है।

ये भी देखे: छात्रों पर फायरिंग के राहुल गांधी के दावे पर सरकार का पलटवार, कहा- सिर्फ आंसू गैस छोड़ी गई