Sagar Liquor Deaths: मध्य प्रदेश के सागर जिले की बंडा तहसील में कथित जहरीली शराब से मौतों का मामला सामने आया है। बंडा विकासखंड के चार गांवों में शनिवार और रविवार की दरमियानी रात शराब पीने के बाद 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और मामले की जांच शुरू कर दी।
सागर के CMHO डॉ. देवेश पटेरिया के मुताबिक, बंडा इलाके में संदिग्ध जहरीली शराब पीने से 9 से 10 लोगों की मौत हुई है, जबकि गंभीर हालत में 5 मरीजों को सागर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। बराज, घूघर और नौराज समेत आसपास के गांवों में शनिवार रात शराब पीने के बाद अचानक लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी थी। इसके बाद परिजन मरीजों को बंडा के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां कई लोगों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
DM ने कहा- जांच के बाद ही मौतों की वजह साफ होगी
मामले की गंभीरता को देखते हुए सागर की DM प्रतिभा पाल और SP अनुराग सुजानिया पुलिस एवं प्रशासनिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। DM ने बताया कि कुछ लोगों के बीमार पड़ने और मौतों की सूचना मिली है, जबकि सिविल अस्पताल में मरीजों का इलाज और जांच जारी है। नौराज और घूघर समेत प्रभावित इलाकों में डॉक्टरों और प्रशासनिक अधिकारियों की टीमें तैनात की गई हैं। उन्होंने कहा कि अभी यह कहना जल्दबाजी होगी कि मौतें सिर्फ जहरीली शराब से हुई हैं। पोस्टमार्टम और विस्तृत जांच के बाद ही मौतों की असली वजह सामने आएगी।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…