JNU Sexual Harassment Case: दिल्ली की जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) में एक प्रोफेसर के खिलाफ कथित यौन उत्पीड़न के आरोप सामने आए हैं। कम से कम 10 छात्रों ने प्रोफेसर के खिलाफ शिकायत की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए यूनिवर्सिटी की इंटरनल कंप्लेंट्स कमेटी (ICC) ने जांच शुरू कर दी है। रिपोर्ट के मुताबिक, ये शिकायतें करीब एक महीने पहले की गई थीं।
जानकारी के मुताबिक, छात्रों ने करीब एक महीने पहले ICC के सामने शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप है कि प्रोफेसर ने कुछ छात्रों को कैंपस स्थित अपने आवास पर पार्टी में बुलाया, जहां कथित तौर पर अनुचित यौन व्यवहार किया गया। छात्रों ने यह भी आरोप लगाया कि प्रोफेसर ने कक्षाओं के दौरान अश्लील और आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं।
शिकायतों में आरोप लगाया गया है कि कैंपस में रहने वाले प्रोफेसर ने कुछ छात्रों को अपने घर बुलाया और कथित तौर पर उनके साथ यौन संबंध बनाने की कोशिश की। कुछ शिकायतों में यह भी कहा गया है कि प्रोफेसर ने क्लास के दौरान अश्लील और आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं। वहीं, प्रोफेसर के खिलाफ हाल में एक और शिकायत सामने आने के बाद कुछ सीनियर छात्रों ने भी इसी तरह के आरोप लगाए हैं।
Jensen Huang China Espionage Allegations: दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी NVIDIA के CEO जेनसेन हुआंग…
Hazaribagh Danua Valley Road Accident: झारखंड के हजारीबाग में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे…
Ramayana Movie Box Office Collection: नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड' ने…
Pakistani TV Anchor Rabia Ahsan Murder: पाकिस्तान की मशहूर टेलीविजन एंकर और कार्यक्रम होस्ट राबिया…
Sheikh Hasina Bangladesh Return: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना दिसंबर में अपने देश लौटने…
Delhi Pollution, Punjab Stubble Burning: दिल्ली में प्रदूषण को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और…