Breaking

घर पर पत्थरबाजी का दावा कर निशु आज़ाद ने मांगी पुलिस सुरक्षा, बोलीं- खतरा बना हुआ है

Nishu Azad Police Security: कॉकरोच जनता पार्टी की कार्यकर्ता निशु आज़ाद ने अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर पुलिस अधिकारियों से जरूरी सुरक्षा मुहैया कराने की अपील की। निशु आज़ाद का आरोप है कि कुछ लोग उन्हें धमका रहे हैं और उनके घर के बाहर खड़े होकर भड़काऊ बातें कर रहे हैं।

'घर के बाहर खड़े होकर दी जा रही धमकी'

निशु आज़ाद ने एक्स पर पोस्ट के साथ अपना एक वीडियो और घर के बाहर की तस्वीर भी साझा की है। उन्होंने पुलिस से जल्द सुरक्षा देने की अपील करते हुए कहा कि उन्हें अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता हो रही है। निशु आज़ाद का दावा है कि लोग धमकी देने के साथ-साथ उनके घर के सामने खड़े होकर चिल्लाते हुए उन्हें भड़काने की कोशिश कर रहे हैं।

निशु आज़ाद का दावा- घर पर फेंके गए पत्थर

निशु आज़ाद ने परिवार की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर कोई उनके घर में घुसकर उनके मां-पिताजी को नुकसान पहुंचाता है तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा। इसके बाद उन्होंने एक्स पर एक और वीडियो और तस्वीर साझा करते हुए दावा किया कि किसी ने उनके घर पर पत्थर फेंके हैं। निशु ने कहा कि अगर उनके परिवार के साथ कोई अनहोनी होती है, तो इसके लिए कौन जिम्मेदार होगा।

निशु के आरोप के बाद सीजेपी ने की कार्रवाई की मांग

दरअसल, निशु आज़ाद ने एक्स पर एक वीडियो पोस्ट कर आरोप लगाया था कि स्वतंत्र भारद्वाज ने उनके पिता पर हमला किया और उनके खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज होना चाहिए। इसके बाद सीजेपी ने दिल्ली के संसद मार्ग थाने पहुंचकर कार्रवाई की मांग की, जिसके बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज की।

Sunil Gupta

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

8 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

8 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

9 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

10 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

10 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

11 hours ago