मनोरंजन

मृणाल ठाकुर ने धनुष संग डेटिंग पर तोड़ी चुपी, कहा- बोल कर खराब नहीं करगा चाहती

Dhanush and Mrunal Thakur: सिनेमा जगत में सेलेब्स के डेटिंग और शादी की खबरें अक्सर मीडिया में रहती है। स्टार्स के लिए लिंकअप की रुमर्स कोई बड़ी बात नहीं है। इसी क़ड़ी में अब मृणाल ठाकुर का नाम भी शामिल हो गया है। बॉलीवुड इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मृणाल ठाकुर और धनुष का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों एक दूसरे का हाथ थामे नजर आ रहे है। सूत्र के मुताबिक दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। ऐसी खबर पर मृणाल का एक स्टेटमेंट भी वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपनी चीजों को छुपाकर रखने की बात कर रही हैं।

क्या कहा मृणाल ठाकुर ने?

मृणाल ने डेटिंग रुमर्स कहा कि वो अपने करियर पर ध्यान दें रही है और बहुत सोच समझकर फैसला लेने में विश्वास करती है। एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें अभी अपने करियर में बहुत कुछ करना है। बहुत से काम ऐसे है, जिन पर मैंने अभी तक काम नहीं किया हैं। लेकिन उन चीजों के बारे में तभी बात करूंगी जब मैं उन्हें सच में करूंगी। मृणाल ने कहा कि वो उन चीजों पर पहले ही बात करके उनको खराब नहीं करना चाहती है। वो नजर वाली बात पर पूरा यकीन रखती है और मानना है कि बहुत नजर लगती है।

कब हुई पहली मुलाकात

सूत्र के मुताबिक, मृणाल और धनुष की पहली मुलाकात एक फिल्मी इवेंट में हुई थी, जहां दोनों की बातचीत शुरू हुई। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और अब यह रिश्ता दोस्ती से आगे बढ़ चुका है। धनुष और मृणाल दोनों ही बहुत सोच-समझकर कदम उठा रहे हैं। वे अभी अपने रिश्ते को लेकर बहुत सतर्क हैं और इसे ‘लो-की’ यानी निजी रखना चाहते हैं। दोनों को साथ में कई बार प्राइवेट मीटिंग्स में देखा गया है, लेकिन उन्होंने अभी तक सार्वजनिक रूप से कुछ भी स्वीकार नहीं किया है।

ये भी पढ़े: कुमकुम भाग्य का सफर खत्म! 11 साल बाद एकता कपूर का लोकप्रिय शो हो रहा ऑफ-एयर

वीडियो में क्या है?

धनुष और मृणाल ठाकुर का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिससे दोनों के डेटिंग की खबर बहुत तेजी से बड़ रही हैं। इस वायरल वीडियो में धनुष मृणाल का हाथ पकड़े हुए और दोनों बातचीत करते हुए दिखाई दे रहे थे, जहा मृणाल भी उनके पास झुककर निजी बातें साझा कर रही थीं। इसके अलावा, इन अफवाहों को और हवा तब मिली जब धनुष अजय देवगन के साथ मृणाल की नई फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ की स्क्रीनिंग में शामिल होने मुंबई आए थे। इस खबर के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस की प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं। कुछ लोग इस नई जोड़ी को लेकर उत्साहित हैं, तो कुछ ने इसे लेकर अपनी हैरानी जताई है।

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

सरकारी अफसरों को मिलेंगे 1.8 लाख रुपये तक के लैपटॉप-टैबलेट, 4 साल बाद रख सकेंगे अपने पास

Government Laptop Rules: केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों को दिए जाने वाले लैपटॉप, टैबलेट और…

8 hours ago

क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने एक्ट्रेस समरीन कौर से की सगाई, सोशल मीडिया पर शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें

Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…

9 hours ago

MP में धड़ल्ले से बिक रही पाकिस्तानी क्रीम, गोरा बनाने के बजाय किडनी और दिमाग को नुक्सान पहुंचाने का दावा

Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…

10 hours ago

कुलगाम में CRPF नाके पर आतंकी हमला, फायरिंग में तीन जवान घायल; एक की हालत गंभीर

Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…

11 hours ago

‘भगवान सबके हैं’, केदारेश्वर से मथुरा-वृंदावन तक दर्शन करेंगे अखिलेश यादव, PDA पर भी कही बात

Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…

11 hours ago