खेल

मैंने रन नहीं बनाए…हैरी ब्रुक ने प्लेयर ऑफ द सीरीज होने की बात से किया इंकार

India Test series : इंग्लैंड के बल्लेबाज हैरी ब्रुक ने भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर द्वारा उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज चुने जाने को खारिज कर दिया और जोर देकर कहा कि यह सम्मान जो रूट को मिलना चाहिए था.

इंग्लैंड में दो प्लेयर ऑफ़ द सीरीज़ पुरस्कार देने की परंपरा

इंग्लैंड में दो प्लेयर ऑफ़ द सीरीज़ पुरस्कार दिए जाते हैं और विजेताओं का चयन विपक्षी टीम के कोच करते हैं. इंग्लैंड के मुख्य कोच ब्रेंडन मैकुलम ने भारतीय कप्तान शुभमन गिल को चुना, जबकि गंभीर ने पाँचवें टेस्ट में भारत की छह रन की नाटकीय जीत के बाद 2-2 से बराबरी पर समाप्त हुई सीरीज़ के बाद ब्रूक को इंग्लैंड का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बताया. अंतिम दिन ब्रूक के आक्रामक शतक ने इंग्लैंड को रिकॉर्ड लक्ष्य का पीछा करने की कगार पर ला खड़ा किया था,लेकिन उनके आउट होने के बाद मेजबान टीम 66 रन पर 7 विकेट गंवा बैठी.

रूट को चुना जाना चाहिए था प्लेयर ऑफ द सीरीज : ब्रूक

रूट ने ओवल में भी शतक बनाया था, लेकिन आखिरी मैच में ब्रूक के कुछ ही देर बाद रूट आउट हो गए,रूट ने पांच टेस्ट मैचों में 67 की औसत से 537 रन बनाकर इंग्लैंड के लिए श्रृंखला में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे. जिसको लेकर हैरी ब्रुक का कहना है कि प्लेयर ऑफ द सीरीज रूट को चुना जाना चाहिए था, न कि उन्हें, जैसा कि गौतम गंभीर ने चुना था.

ये भी पढ़ें : HINDI बोलने में कैसी दिक्कत…मराठी बोल रही काजोल का हिंदी से इनकार, सोशल मीडिया पर मचा बवाल

ब्रूक ने पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला में 53.44 की औसत से 481 रन बनाए, जिसमें अंतिम दिन ओवल में खेली गई 111 रन की पारी भी शामिल है, लेकिन उन्होंने कहा कि रूट के निरंतर योगदान ने उन्हें अधिक योग्य उम्मीदवार बना दिया. ब्रुक ने कहा कि मैंने रूटी ( जो रूट ) जितने रन नहीं बनाए , इसलिए मुझे लगता है कि उन्हें मैन ऑफ़ द सीरीज़ या मैन ऑफ़ द समर होना चाहिए. वह कई सालों से मैन ऑफ़ द समर रहे हैं.

Gautam Jha

बिहार का रहने वाला हूं...प्रिंट से पत्रकारिता की शुरुआत हुई... फिलहाल डिजिटल में सक्रिय हूं. जर्नलिज्म की डिग्री मिल चुकी है मगर सीखने का क्रम अभी जारी है. दैनिक भास्कर से लिखने और बोलने की शुरुआत हुई और बीते करीब 1 साल से  News India 24x7 के साथ यह सिलसिला जारी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल और लोक संस्कृति के साथ साथ मनोरंजन में दिलचस्पी है.. इसके साथ किताब कोई भी हो पढ़ने में खूब मजा आता है. जो समझता हूं और सीखता हूं उसे यहां  परोसने का काम करता हूं...तो पढ़िए मेरी लेखनी और सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़कर अपने सुझाव भेजिए ताकी खुद की कमियों को सुधार सकूं... 

Recent Posts

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के बाद सीमा खन्ना पर निशाना, वोटर लिस्ट से जुड़ा क्या है विवाद?

Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…

7 minutes ago

एक्टर मुश्ताक खान के फैंस से बेटे मोहसिन की अपील, ‘गम नहीं उनकी यादें मनाएं’

Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…

37 minutes ago

एशियन गेम्स 2026 में भारत के निशानेबाजों का जलवा, गोल्ड के साथ बनाया नया एशियाई रिकॉर्ड

India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…

2 hours ago

Gold Price Today: फिर सस्ता हुआ सोना, दिल्ली में 24 कैरेट का भाव ₹1,52,820

Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…

2 hours ago

दारोगा भर्ती परीक्षा में फिर उठे सवाल, खगौल सेंटर पर समय से पहले खुली प्रश्न पुस्तिकाओं की सील

Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…

3 hours ago