Mumbai Heavy Rain
Mumbai Heavy Rain : मुंबई भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मुंबई और उसके आसपास के इलाकों और मुंबई के उपगगरों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। IMD ने इसके लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है। भारी बारिश को देखते हुए स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है।
मुंबई में आज (सोमवार को) लगातार तीसरे दिन भी मूसलाधार बारिश हो रही है। इसकी वजह से शहर के कई इलाकों में जलभराव देखने को मिला है। बारिश और जलभराव ने मायानगरी की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है।
मौसम ब्यूरो द्वारा सोमवार सुबह लगभग 10:30 बजे जारी किए। पूर्वानुमान के अनुसार, दोपहर लगभग 12 बजे तक भारी बारिश होने की संभावना है, जिसके बाद पूरे दिन बहुत तेज बारिश होती रहेगी।
IMD ने अपने ताजा पूर्वानुमानों में कहा है कि मराठवाड़ा में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बिजली कड़कने, भारी से बहुत भारी वर्षा और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएँ चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने कोंकण-गोवा में, कई स्थानों पर भी भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना जताई है, जबकि कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा की संभावना जताई है।
दूसरी तरफ, अधिकारियों ने बताया कि मुंबई में सोमवार को लगातार तीसरे दिन भारी बारिश होने से कुछ निचले इलाकों में जलभराव हो गया और यातायात ठप हो गया। वाहन चालकों के अनुसार, शहर के कुछ हिस्सों में हुई भारी बारिश के कारण दृश्यता प्रभावित हुई और वाहनों की आवाजाही धीमी हो गई। भारी बारिश के बाद विभिन्न इलाकों की सड़कें जलमग्न हो गईं हैं। अंधेरी सबवे, लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स जैसे कुछ निचले इलाकों में कुछ स्थानों पर पानी जमा हो गया, जिससे यातायात ठप पड़ गया है।
ये भी पढ़े : ‘वोटर अधिकार यात्रा’ का दूसरा दिन, राहुल गांधी और तेजस्वी यादव ने की सूर्य मंदिर में पूजा
IIT Bombay Sahil Wakode Case: IIT बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद…
Pakistan Afghanistan Airstrike: पाकिस्तान ने गुरुवार तड़के अफगानिस्तान में 10 ठिकानों पर एयर और ड्रोन…
India vs South Korea Asian Games: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम का…
Iran US War Indian Ocean: ईरान और अमेरिका के बीच बढ़े तनाव के बीच ईरान…
Bomb Threat Punjab Schools: मुंबई, दिल्ली और चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालयों को बम से उड़ाने…
Mumbai: मुंबई की साफ हवा रैंकिंग में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है,…