महाराष्ट्र

मुंबई में गणपति जुलूस के दौरान तनाव, प्रतिमा पर अंडे फेंकने का आरोप

Mumbai Ganpati Procession: मुंबई में गणपति आगमन शोभायात्रा के दौरान अंडे फेंके जाने के आरोप के बाद देर रात माहौल तनावपूर्ण हो गया। माझगांव में मोरया गणपति की शोभायात्रा के दौरान एक इमारत से अंडे फेंके जाने का स्थानीय लोगों ने दावा किया। घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए और नारेबाजी शुरू हो गई। इसके बाद दो पक्षों में झड़प हो गई, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला।

मंडल ने की सख्त कार्रवाई की मांग

गणपति मंडल के डिप्टी सेक्रेटरी विवेक राणा के मुताबिक, आगमन यात्रा के दौरान पंडाल से करीब 30-40 मीटर दूर स्थित एक इमारत से शोभायात्रा पर अंडे फेंके गए। उन्होंने इस घटना को आपत्तिजनक बताते हुए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। घटना के बाद इलाके में तनाव बढ़ गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए।

CCTV के जरिए आरोपियों की तलाश

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस कमिश्नर के आदेश पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। अब पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि अंडे फेंकने वालों की पहचान की जा सके। पुलिस की कार्रवाई के बाद लोगों के वापस लौटने से इलाके में स्थिति सामान्य हुई।

14 सितंबर से शुरू होगा गणेशोत्सव

महाराष्ट्र में इस साल गणेशोत्सव 14 सितंबर से शुरू होगा। मुंबई समेत राज्यभर में 10 दिनों तक चलने वाला यह उत्सव बड़े स्तर पर मनाया जाता है। मुंबई में करीब 10,600 सार्वजनिक गणेश मंडल हैं, हालांकि इस बार करीब 2,500 मंडलों ने 10 दिन के उत्सव के लिए अनुमति ली है।

Sunil Gupta

Recent Posts

BJP नेता के घर पहुंचे ममूटी तो मचा बवाल, लेफ्ट समर्थकों ने घेरा; CPI(M) ने किया किनारा

Mammootty BJP Leader Controversy: मलयालम सिनेमा के दिग्गज अभिनेता ममूटी एक बार फिर सोशल मीडिया…

13 minutes ago

बांग्लादेश की राजधानी ढाका में बम धमाकों से दहशत, बस में जिंदा जला ड्राइवर; कई संदिग्ध गिरफ्तार

Dhaka: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में सोमवार को बम धमाकों और बसों में आगजनी की…

39 minutes ago

ईरान की धमकी से अलर्ट अमेरिका, ब्रिटेन के दूसरे एयरबेस से भी हटाए सैन्य विमान

US Military Aircraft Withdrawn from UK: ईरान से हमले के संभावित खतरे को देखते हुए…

1 hour ago

दिल्ली को मिलेगी यमुना रिवर सफारी की सौगात, 15 लाख परिवारों के खाते में आएंगे गैस सिलेंडर के पैसे

Delhi Yamuna River Safari: दिल्लीवासियों को मंगलवार को दो बड़ी सौगात मिलने जा रही हैं।…

1 hour ago

हरिद्वार जा रहे 6 दोस्तों की कार पलटी, आग लगने से सभी की मौत; दो सगे भाई भी शामिल

Muzaffarnagar Car Accident: हरियाणा के हिसार से दोस्तों के साथ हरिद्वार में गंगा स्नान करने…

2 hours ago