महाराष्ट्र

भाषा विवाद को लेकर सड़कों पर उतरे मनसे कार्यकर्ता, शिंदे के मंत्री को भी दौड़ाया

Mumbai News: कभी बाला साहेब की शिवसेना का मुंबई पर एकछत्र राज हुआ करता था। मंगलवार को मराठी विरोध के नाम पर जब राज ठाकरे की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के कार्यकर्ता सड़क पर उतरे तो मनसे में नई जान नजर आई। सालों से कमजोर पड़ा यह संगठन अब मराठी के नाम पर खुद को मजबूत करने में जुटा हुआ है और इसीलिए मंगलवार को मीरा रोड पर पार्टी ने अपनी ताकत दिखाई। इतना ही नहीं, राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे के एकसाथ एक मंच पर आने के बाद ज मनसे कार्यकर्ता सड़क पर उतरे तो शिवसेना के कार्यकर्ता भी साथ नजर आए।

मराठी संगठनोंं ने भी किया समर्थन

मराठी विरोध के नाम पर मनसे और उद्धव गुट की शिवसेना के अलावा कई मराठी संगठनों ने भी इसका समर्थन किया। उसके बाद भारी तादाद में जुटे कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। दरअसल, मीरा भायंदर में सुबह से ही पुलिस का सख्त पहरा था और मनसे के कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया जा रहा था। जिससे गुस्सा और भड़क गया।

बंदिशों के बावजूद सड़कों पर उमड़ा हुजूम

बड़ी बात तो यह है कि पुलिस-प्रशासन ने तमाम बंदिशें लगाईं उसके बावजूद मराठी (Mumbai News) अस्मिता के नाम पर हजारों लोग सड़क पर उतरे। लोगों का कहना था कि जब प्रवासी व्यापारियों को प्रदर्शन करने की अनुमति दी जा सकती है, तो फिर हमें मौका क्यों नहीं दिया जा सकता।

मराठी न बोलने पर एक व्यापारी की कर दी थी पिटाई

बता दें, कुछ दिन पहले मनसे एक नेता अविनाश जाधव और उनके साथियों ने फूड स्टॉल के मालिक को मराठी न बोलने पर पीटा था। मामले में अविनाश जाधव को सोमवार को जब पुलिस ने हिरासत में लिया तो व्यापारियों ने प्रदर्शन किया था। मनसे के लोगों ने पुलिस पर व्यापारियों के दबाव में मराठियों का आरोप था कि पुलिस व्यापारियों के दबाव में मराठियों को उनकी ही धरती पर परेशान कर रही है।

यह भी पढ़ें: AIMIM के नेताओं को लेकर चुनाव आयोग पहुंचे ओवैसी, इलेक्शन कमिश्नर को दिए ये सुझाव

वहीं, घटना के विरोध में मनसे कार्यकर्ताओं ने ठाणे के मीरा भायंदर इलाके में महाराष्ट्र एकीकरण समिति के बैनर तले रैली के आयोजन का ऐलान किया था। जिसमें एकनाथ शिंदे के नेता और क्षेत्रीय विधायक प्रताप सरनाइक (Mumbai News) भी हिस्सा लेने पहुंचे थे। जहां लोगों ने उन्हें दौड़ा लिया और उन पर बोतलें फेंकीं। विधायक पर हमले से राजनीति और गरमा गई है। जब रैली को ही रोकने का विरोध हुआ तो सीएम फडणवीस ने खुद सफाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा,’रैली आयोजित करने का कोई विरोध नहीं है। जिस मार्ग के लिए अनुमति मांगी गई थी उसके लिए मंजूरी देना मुश्किल था। पुलिस ने उनसे मार्ग बदलने का अनुरोध किया, लेकिन आयोजक एक खास मार्ग पर रैली आयोजित करने पर अड़े रहे।’

यह भी देखें: Purnia Crime News : पूर्णिया में इंसानियत शर्मसार… पूरा परिवार खत्म! |

Wasif khan

वासिफ ख़ान एक अनुभवी पत्रकार हैं जो वर्तमान में newsindia24x7.tv में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने नोएडा की साधना एकेडमी से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है और 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वासिफ की विशेष रुचि राजनीति, इतिहास और अपराध से जुड़ी खबरों में है, और वे इन विषयों पर गहराई से रिपोर्टिंग करते हैं। वर्तमान में, वे News India के डिजिटल विभाग में कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वे समाचारों को आकार देने और पाठकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी दिलचस्पी और समर्पण ने उन्हें इस क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिलाई है, और वे अपने काम के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

4 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

5 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

6 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

6 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

6 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

7 hours ago