स्पाइसजेट फ्लाइट
Mumbai rain: मुंबई में भारी बारिश के चलते उड़ानों पर असर पड़ने की आशंका है। इसे देखते हुए SpiceJet ने यात्रियों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है। एयरलाइन ने बताया कि मुंबई एयरपोर्ट पर खराब मौसम के कारण उड़ानों के आगमन और प्रस्थान के साथ अन्य उड़ानें भी प्रभावित हो सकती हैं।
SpiceJet ने यात्रियों से एयरपोर्ट के लिए निकलने से पहले अपनी फ्लाइट का स्टेटस चेक करने की अपील की है। एयरलाइन ने कहा कि खराब मौसम के चलते उड़ानों में देरी या उन्हें रीशेड्यूल किया जा सकता है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे यात्रा से पहले फ्लाइट की ताजा जानकारी लेते रहें, ताकि किसी परेशानी से बचा जा सके।
इससे पहले IndiGo ने भी कोलकाता में भारी बारिश के चलते यात्रियों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी की थी। एयरलाइन ने बताया कि खराब मौसम के कारण फ्लाइट ऑपरेशन प्रभावित हो सकते हैं और उड़ानों में देरी की संभावना है। यात्रियों से यात्रा से पहले अपनी फ्लाइट का ताजा स्टेटस चेक करने की अपील की गई है।
Binance CFO: क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज Binance में बड़े बदलाव की खबर सामने आई है। कंपनी के…
PM Modi Diwali: इस बार छत्तीसगढ़ के बस्तर में जवानों के साथ दिवाली मनाते हुए…
Ramayana Movie: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ को लेकर निर्माताओं ने सख्त रुख अपनाया है।…
Abhijeet Dipke: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके को कोच्चि से मुंबई लौटते…
India vs New Zealand: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम…
Delhi Air Pollution: रविवार की सुबह दिल्ली की हवा और जहरीली हो गई है। राजधानी…