मनोरंजन

सैयारा में म्यूजिक कंपोज़र तनिष्क बागची हुए भावुक, बोले- मैं भी फिल्म देखकर रो दिया था

Saiyaara: हाल ही में रिलीज़ हुई बॉलीवुड फिल्म ‘सैयारा’ इन दिनों दर्शकों के दिलों पर राज कर रही है। इस फिल्म ने न सिर्फ अपनी दमदार कहानी से लोगों को प्रभावित किया है, बल्कि इसका संगीत भी दर्शकों के दिलों को गहराई से छू रहा है। खासकर फिल्म का गाना “सैयारा”  सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस गाने के म्यूजिक कंपोज़र तनिष्क बागची ने अब उन फैंस का समर्थन किया है जो फिल्म देखकर बेहद इमोशनल हो गए थे।

फैंस के रिएक्शंस से भावुक हुए तनिष्क

हाल के दिनों में सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो सामने आए, जिनमें फैंस थिएटर से निकलते वक्त रोते हुए दिखे। कुछ ने कहा कि फिल्म ने उनकी जिंदगी के दर्द को फिर से जिंदा कर दिया। इन भावनात्मक जवाबों पर तनिष्क बागची ने कहा “जब मैंने पहली बार ‘सायरा’ को देखा, तो मैं भी खुद को रोक नहीं पाया और रो पड़ा। मैंने जो म्यूजिक बनाया, वो कहानी के साथ इतना मेल खा गया कि वो दर्द और प्यार मेरे भी दिल में उतर गया। फैंस की भावनाएं पूरी तरह जायज़ हैं।”

‘सैयारा’ ने दिलों को छुआ

गाना ‘सैयारा’ फिल्म की आत्मा बन चुका है। इसकी लिरिक्स, मेलोडी और गहराई ने लोगों को भावनात्मक रूप से बहुत प्रभावित किया है। लोग इस गाने को सुनते हुए अपने टूटे रिश्तों, अधूरी मोहब्बत और जीवन के संघर्षों को याद कर रहे हैं। तनिष्क ने कहा एक संगीतकार के तौर पर मेरा मकसद सिर्फ धुन बनाना नहीं होता, बल्कि ऐसा एहसास देना होता है जिसे लोग अपने जीवन से जोड़ सकें। अगर किसी ने मेरी धुन पर आंसू बहाए हैं, तो वो मेरे लिए सबसे बड़ा पुरस्कार है।

ये भी पढ़े: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) के अध्यक्ष पर शिक्षा मंत्रालय की नजर, बिना अनुमति के अहम सम्मेलन में नहीं हुए शामिल

फिल्म की टीम ने किया धन्यावाद

फिल्म के निर्देशक और मुख्य कलाकारों ने भी फैंस का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह फिल्म हमारे दिल से निकली थी और अब जब वो दर्शकों के दिल में जगह बना रही है, तो ये हमारी सबसे बड़ी जीत है।
‘सायरा’ सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक भावनात्मक यात्रा है। इसका संगीत, खासकर “सैयारा” जैसे गाने, दर्शकों को अंदर तक छू रहे हैं। तनिष्क बागची जैसे कलाकार का खुद रो पड़ना इस बात को साबित करता है कि यह फिल्म और इसका संगीत हर दिल को छू सकता है।

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

अरविंद केजरीवाल और बेटी को जान से मारने की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर मांगी 7 करोड़ की फिरौती

Arvind Kejriwal Death Threat: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व…

31 minutes ago

अरुणाचल प्रदेश में भीषण आग से तबाही, 20 घर जलकर खाक; दो लोगों की मौत

Arunachal Pradesh: अरुणाचल प्रदेश के कुरुंग कुमे जिले के पारसी पारलो कस्बे में भीषण आग…

58 minutes ago

सोनिया गांधी की किताब पर सियासी घमासान, BJP का ‘व्हाइटवॉश’ आरोप, कांग्रेस ने किया बचाव; AAP-अकाली दल ने भी उठाए सवाल

Sonia Gandhi Memoir Political Reactions: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी की किताब 'Belonging:…

1 hour ago

दलदली इलाके से घुसे आतंकी, AK-47 और AP गोलियों से हमला… कुलगाम अटैक की जांच में सामने आईं चौंकाने वाली बातें

Kulgam CRPF Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF सुरक्षा नाके पर हुए आतंकी हमले…

2 hours ago

शेख हसीना की वापसी से पहले बांग्लादेश में हिंसा तेज, बम धमाकों और आगजनी से मचा हड़कंप

Bangladesh Violence Sheikh Hasina Return: बांग्लादेश में एक बार फिर हिंसा और राजनीतिक तनाव बढ़…

3 hours ago

कुलगाम CRPF हमले का मास्टरमाइंड लतीफ बट: 15 लाख का इनामी और टारगेटेड किलिंग का मुख्य आरोपी, जानें पूरा काला चिट्ठा

Mohammad Latif Butt Lashkar Commander: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF सुरक्षा पोस्ट पर हुए हमले…

3 hours ago