Breaking

मुसलमानों की गरबा एंट्री पर विवाद, संजय राउत बोले- विदेश में गले मिलते हैं

Garba Controversy News: गरबा और डांडिया पंडालों में मुसलमानों की एंट्री को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। विश्व हिंदू परिषद की मुसलमानों को गरबा पंडालों से दूर रखने की अपील पर अब शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने प्रतिक्रिया दी है। राउत ने पीएम नरेंद्र मोदी का नाम लेते हुए इस मुद्दे पर तंज कसा और सवाल खड़े किए।

राउत बोले- विदेश में ‘भाई’, यहां दुश्मन कैसे?

संजय राउत ने कहा कि विदेश में प्रधानमंत्री मुस्लिम नेताओं से मिलकर उन्हें ‘मेरा भाई’ और ‘माय ब्रदर’ कहते हैं, तो भारत में गरबा और डांडिया कार्यक्रमों में मुस्लिमों को रोकना सही नहीं है। उन्होंने सवाल किया कि विदेश में ‘ब्रदर’ और यहां ‘दुश्मन’ वाला रवैया कैसे चलेगा। दरअसल, VHP ने नवरात्रि के दौरान गरबा और डांडिया पंडालों में मुस्लिमों की एंट्री रोकने, पहचान सत्यापन और तिलक को अनिवार्य करने की मांग की है।

श्रेयस तलपड़े और अमृता फडणवीस भी कर चुके हैं एंट्री की पैरवी

इस विवाद से पहले अभिनेता श्रेयस तलपड़े और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस भी गरबा पंडालों में सभी समुदाय के लोगों के शामिल होने की बात कह चुके हैं। दोनों ने कहा था कि गरबा और डांडिया जैसे आयोजनों में किसी भी समुदाय के लोगों को आने से नहीं रोका जाना चाहिए।

Sunil Gupta

Recent Posts

साहिल वाकोडे केस के बाद IIT बॉम्बे में बढ़ा तनाव, परीक्षाएं टलीं; सांसद वर्षा गायकवाड़ हिरासत में

IIT Bombay Sahil Wakode Case: IIT बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद…

51 seconds ago

अफगानिस्तान पर PAK की एयरस्ट्राइक से रूस नाराज, तालिबान बोला- माकूल जवाब देंगे

Pakistan Afghanistan Airstrike: पाकिस्तान ने गुरुवार तड़के अफगानिस्तान में 10 ठिकानों पर एयर और ड्रोन…

20 minutes ago

Asian Games 2026: भारत ने हॉकी में दिखा या दम, दक्षिण कोरिया को 8-2 से हराकर दर्ज की लगातार तीसरी जीत

India vs South Korea Asian Games: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम का…

39 minutes ago

Iran की US को चेतावनी, अगला हमला हुआ तो हिंद महासागर तक फैल सकता है युद्ध

Iran US War Indian Ocean: ईरान और अमेरिका के बीच बढ़े तनाव के बीच ईरान…

58 minutes ago

हरियाणा सिविल सचिवालय से फिरोजपुर के स्कूल तक, कई जगह बम धमाके की धमकी

Bomb Threat Punjab Schools: मुंबई, दिल्ली और चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालयों को बम से उड़ाने…

1 hour ago

हवा साफ करने में खर्च हुए ₹574 करोड़, फिर भी मुंबई की AQI रैंकिंग गिरी

Mumbai: मुंबई की साफ हवा रैंकिंग में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है,…

1 hour ago