State

चौथी मंजिल से गिरकर नवविवाहिता की मौत, शादी के एक महीने बाद शुरू हुई दहेज प्रताड़ना

दिल्ली के उत्तर-पूर्वी इलाके मुस्तफाबाद से एक दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां चौथी मंजिल से गिरकर एक 25 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. घटना के बाद मृतका के परिवार ने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हर पहलू से पड़ताल की जा रही है.

तीन महीने पहले हुई थी लव मैरिज

पुलिस के मुताबिक महिला ने करीब तीन महीने पहले अपनी पसंद से शादी की थी. शुरुआती दिनों में सबकुछ सामान्य चल रहा था, लेकिन परिवार का आरोप है कि शादी के लगभग एक महीने बाद ही ससुराल पक्ष की ओर से दहेज की मांग शुरू हो गई थी.

परिजनों का कहना है कि महिला पर सोने के गहने और नकदी लाने का दबाव बनाया जा रहा था. मांग पूरी न होने पर उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा, जिससे वह काफी तनाव में रहने लगी थी.

चौथी मंजिल से गिरने से हुई मौत

सोमवार को महिला संदिग्ध परिस्थितियों में चौथी मंजिल से नीचे गिर गई. गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया.

मृतका के परिवार का दावा है कि वह पिछले कुछ समय से लगातार परेशान थी और कई बार उसने अपनी परेशानी का जिक्र भी किया था. परिवार ने पूरे मामले में निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.

पुलिस जुटा रही सबूत

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले को गंभीरता से लिया गया है. आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और अन्य सबूत भी जुटाए जा रहे हैं. फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है.

इस घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है और लोग इस दर्दनाक मामले को लेकर कई सवाल उठा रहे हैं.

Sanjiv Kushwaha

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

8 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

8 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

9 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

10 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

10 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

10 hours ago