Others

औरैया के इस नाग मंदिर में होती है खंडित मूर्तियों की पूजा, जानें क्या है मान्यता?

Nag Panchami 2025: भारत में रामायण और महाभारत काल से लेकर अब तक तरह-तरह की रहस्यमयी घटनाएं घटित होती रहती हैं। यही कारण है कि यहां मौजूद मंदिर, शिवालय लोगों में आस्था के साथ-साथ चर्चा का विषय भी बने रहते हैं। औरैया जिले के दिबियापुर के पास स्थित सेहुद गांव के टीले पर बना धौरा नाग मंदिर भी लोकप्रिय है। नाग देवता के इस अनोखे मंदिर को लेकर कहा जाता है कि जिस किसी ने इस मंदिर पर छत डालने की कोशिश की तो उसकी मौत हुई या फिर उसे किसी बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ा है।

आज तक नहीं डाली जा सकी छत

धौरा नाग मंदिर में आज तक छत नहीं डाली जा सकी। मंदिर में मौजूद देवी-देवताओं की खंडित मूर्तियों की पूजा की जाती है। मान्यता है कि साक्षात नाग देवता (Nag Panchami 2025) मंदिर परिसर में बात करते हैं और कभी-कभी लोगों को दर्शन भी देते हैं। मंदिर में छत ना होना लोगों को आश्चर्यचकित करता है। कहते हैं मंदिर में जिसने भी छत डलवाने की कोशिश की वो इसमें असफल रहे। छत डलवाने वाले की या तो मौत हो जाती है या फिर उसका बड़ा नुकसान हो जाता है।

सामान तक नहीं ले जा सकता कोई

लोगों का मानना है कि गांव के ही एक इंजीनियर ने नाग मंदिर में छत डलवाने की कोशिश की थी, जिसके बाद उनके घर में दो लोगों की आकस्मिक मौत हो गई। यही कारण है कि छत तो दूर इस मंदिर से कोई सामान तक अपने साथ नहीं ले जा सकता है।

यह भी पढ़ें: बिहार एसआईआर को लेकर ओवैसी का निर्वाचन आयोग पर हमला, जताया ये बड़ा अंदेशा

जानकारी के मुताबिक, मंदिर की प्राचीनता के साथ-साथ यहां की घटनाएं भी दिल दहलाने वाली हैं। ग्रामीण बताते हैं कि मंदिर में सदियों पुरानी मूर्तियां पड़ी हैं जो 11वीं सदी में मोहम्मद गजनवी के आक्रमण के समय मंदिरों के तोड़फोड़ के सच को बयां करती हैं।

यह भी देखें: Sir Controversy: S.I.R बना सियासी युद्ध का मैदान, संसद में तकरार तेज़

 

Wasif khan

वासिफ ख़ान एक अनुभवी पत्रकार हैं जो वर्तमान में newsindia24x7.tv में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने नोएडा की साधना एकेडमी से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है और 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वासिफ की विशेष रुचि राजनीति, इतिहास और अपराध से जुड़ी खबरों में है, और वे इन विषयों पर गहराई से रिपोर्टिंग करते हैं। वर्तमान में, वे News India के डिजिटल विभाग में कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वे समाचारों को आकार देने और पाठकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी दिलचस्पी और समर्पण ने उन्हें इस क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिलाई है, और वे अपने काम के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

3 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

4 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

5 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

5 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

6 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

6 hours ago