Nagpur: ऑनलाइन डेटिंग ऐप के जरिए दोस्ती कर लोगों को निशाना बनाने वाले एक गैंग का नागपुर पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस के अनुसार, पांच सदस्यीय गिरोह गे-डेटिंग ऐप पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर युवकों से संपर्क करता था। कई दिनों तक बातचीत कर उनका भरोसा जीतने के बाद मिलने का समय तय किया जाता और फिर लूट की वारदात को अंजाम दिया जाता।
पुलिस के मुताबिक, 22 जून की रात एक डिलीवरी बॉय काम खत्म कर एक्टिवा से घर लौट रहा था। मांकापुर चौक के पास एक युवक ने उससे लिफ्ट मांगी। कुछ दूरी तय करने के बाद उसके अन्य साथी भी वहां पहुंच गए। आरोप है कि सभी ने मिलकर डिलीवरी बॉय का अपहरण कर लिया और उसका मोबाइल फोन, बाइक की चाबी तथा एटीएम कार्ड छीन लिया। इसके बाद उसे अलग-अलग जगहों पर ले जाकर लगातार धमकाया गया।
जांच में सामने आया कि आरोपियों ने पीड़ित के परिचितों को फोन कर अलग-अलग बहाने बनाए और उसके बैंक खाते में पैसे ट्रांसफर करवाए। दोस्तों और जान-पहचान के लोगों ने करीब 90 हजार रुपये भेज दिए, जिन्हें बाद में आरोपियों ने पीड़ित के एटीएम कार्ड से निकाल लिया।
शिकायत मिलने के बाद मांकापुर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस की तीन टीमों ने घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। तकनीकी सर्विलांस और मुखबिरों की मदद से पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहम्मद शेख जाकिर, कुणाल मांद्रे, सुल्तान अली सैयद, फरहान फैजान खान और शिजान शेख फकरुद्दीन के रूप में हुई है।
पुलिस अब आरोपियों के मोबाइल फोन, चैट हिस्ट्री और अन्य डिजिटल रिकॉर्ड की जांच कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या इसी तरीके से अन्य लोगों को भी निशाना बनाया गया था। फिलहाल सभी आरोपी पुलिस हिरासत में हैं और मामले की जांच जारी है।
ये भी पढ़े: चेहरे की तरह गर्दन भी दिखेगी टाइट और जवां, रोज 5 मिनट अपनाएं ये आसान टिप्स
Jensen Huang China Espionage Allegations: दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी NVIDIA के CEO जेनसेन हुआंग…
Hazaribagh Danua Valley Road Accident: झारखंड के हजारीबाग में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे…
Ramayana Movie Box Office Collection: नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड' ने…
Pakistani TV Anchor Rabia Ahsan Murder: पाकिस्तान की मशहूर टेलीविजन एंकर और कार्यक्रम होस्ट राबिया…
Sheikh Hasina Bangladesh Return: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना दिसंबर में अपने देश लौटने…
Delhi Pollution, Punjab Stubble Burning: दिल्ली में प्रदूषण को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और…