Padmanabhapuram Palace: भारत के दक्षिणी छोर पर स्थित पद्मनाभपुरम पैलेस ऐसा शाही महल है, जहां प्रवेश करते ही सदियों पुराना इतिहास जीवंत महसूस होता है। यह महल अपनी गुप्त भूमिगत सुरंगों, प्राचीन पेंटिंग्स और शानदार लकड़ी की नक्काशी के कारण दुनिया भर में प्रसिद्ध है।
इस महल का इतिहास 1601 से जुड़ा है, जब यह वेनाड साम्राज्य की राजधानी हुआ करता था। बाद में 1750 में महाराजा मार्तंड वर्मा ने अपना राज्य भगवान पद्मनाभ को समर्पित कर दिया और राजधानी का नाम पद्मनाभपुरम रखा, जिसका अर्थ है "भगवान पद्मनाभ का निवास"।
महल का फर्श आज भी कांच की तरह चमकता है, जो इतिहासकारों के लिए एक रहस्य बना हुआ है। माना जाता है कि इसे बनाने में कोयला, चूना, जले हुए नारियल के छिलके और पौधों के रस का इस्तेमाल किया गया था, लेकिन इसकी वास्तविक निर्माण तकनीक का कोई लिखित रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं है।
महल का सबसे पुराना हिस्सा राजमाता का महल है। यहां पारंपरिक आंगन के चारों ओर बारीक लकड़ी की नक्काशी देखने को मिलती है। इसी हिस्से में एक गुप्त भूमिगत सुरंग भी है, जिसका उपयोग राजा और शाही परिवार संकट के समय सुरक्षित निकलने के लिए करते थे।
राजा का बैठक कक्ष (मीटिंग रूम) इस तरह बनाया गया था कि भीषण गर्मी में भी अंदर प्राकृतिक रूप से ठंडक बनी रहती थी। इसकी लकड़ी की झरोखेदार खिड़कियां तेज धूप को रोकती थीं, जबकि ठंडी हवा को भीतर आने देती थीं।
महल का विशाल डाइनिंग हॉल त्रावणकोर के राजाओं की समृद्धि और मेहमाननवाजी का प्रतीक माना जाता है। शाही समारोहों के दौरान यहां एक साथ हजारों मेहमानों को भोजन परोसा जाता था, जो उस दौर की भव्यता और संपन्नता को दर्शाता है।
ये भी पढ़े: डेटिंग ऐप पर दोस्ती, फिर किडनैपिंग और लूट! नागपुर में 5 सदस्यीय गैंग गिरफ्तार
Hazaribagh Danua Valley Road Accident: झारखंड के हजारीबाग में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे…
Ramayana Movie Box Office Collection: नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड' ने…
Pakistani TV Anchor Rabia Ahsan Murder: पाकिस्तान की मशहूर टेलीविजन एंकर और कार्यक्रम होस्ट राबिया…
Sheikh Hasina Bangladesh Return: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना दिसंबर में अपने देश लौटने…
Delhi Pollution, Punjab Stubble Burning: दिल्ली में प्रदूषण को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और…
Binance CFO: क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज Binance में बड़े बदलाव की खबर सामने आई है। कंपनी के…