Narendra Modi
Narendra Modi: राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने जब से 75 साल की उम्र में रिटायरमेंट वाला बयान दिया है, तब से विपक्ष लगातार बीजेपी और प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साध रहा है। इसी बीच अब कांग्रेस के एक विधायक ने आरएसएस प्रमुख के बयान का स्वागत करके बड़ी मांग कर डाली है।
मोहन भागवत के रिटायरमेंट वाले बयान का हवाला देते हुए कांग्रेस विधायक बेलूर गोपालकृष्णा ने नितिन गडकरी को प्रधानमंत्री बनाए जाने की मांग कर दी है। उन्होंने कहा कि इस हिसाब से अगर नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) प्रधानमंत्री पद से रिटायर होते हैं तो गडकरी को प्रधानमंत्री बनना चाहिए। वो इस पद के लिए सही होंगे। बता दें कि आरएसएस प्रमुख ने हाल ही में कहा था कि 75 साल की उम्र पूरी करने पर नेताओं को सत्ता से इस्तीफा दे देना चाहिए। इस पर कांग्रेस ने मोहन भागवत के बयान को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर इशारा बताया था। बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी इसी साल 75 साल के होने वाले हैं।
कर्नाटक की सागर विधानसभा सीट से विधायक बेलूर गोपालकृष्णा ने अपने बयान में कहा कि अगर भागवत के 75 साल में रिटारयमेंट वाली बात के हिसाब से पीएम मोदी हटते हैं तो नितिन गडकरी को अगला प्रधानमंत्री बनाना चाहिए। इतना ही नहीं कांग्रेस विधायक ने कहाकि नितिन गडकरी प्रधानमंत्री पद के लिए सही च्वॉयस रहेंगे। उनको देश के गरीब लोगों की ज्यादा चिंता है।
यह भी पढ़ें: IIM कलकत्ता रेप कांड की जांच करेगी एसआईटी, पिता ने किया था बेटी के आरोपों को खारिज
मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस विधायक ने कहाकि बीजेपी ने 75 साल का होने के बाद बीएस येदियुरप्पा को इस्तीफा देने पर मजबूर कर दिया था। उनकी आंखों में आंसू भरे थे। अब बीजेपी को आरएसएस प्रमुख की इच्छा का सम्मान करते हुए प्रधानमंत्री पद पर भी यही फॉर्मूला लागू करना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि देश में गरीबों की संख्या बढ़ रही है। इसमें अमीर और अमीर होता जा रहा है। बेलूर ने आगे कहा कि देश का धन कुछ लोगों के हाथ में जा रहा है। इसे में गडकरी प्रधानमंत्री पद के लिए सबसे योग्य हैं। कांग्रेस नेता ने बीजेपी आलाकमान को इस बारे में विचार करने को कहा।
यह भी देखें: Chirag Paswan: विकास की नई राह पर चिराग पासवान का बड़ा कदम, बिहार को मिलेगी नई दिशा! |
Greater Noida Bus Fire: ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार देर रात दिल्ली से…
Pakistan Afghanistan Conflict: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ता नजर आ…
Samastipur: बिहार में जमुई की घटना के कुछ ही दिनों बाद समस्तीपुर से भी युवती…
Trump White House Media Ban: अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के CNN, MS NOW और…
Shah Rukh Khan Net Worth: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान एक बार फिर भारत के…
Silver Price Today: चांदी की कीमतों में आज नरमी देखने को मिली है। भारत में…