हरियाणा

प्लानिंग के तहत हुआ था राधिका का कत्ल …! जूनियर इंटरनेशनल टेनिस प्लेयर की हत्या मामले में नया खुलासा

Radhika Yadav murder case : हरियाणा की जूनियर इंटरनेशनल टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की हत्या के मामले में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं.25 वर्षीय राधिका को उसके ही पिता दीपक यादव ने सेक्टर 57 स्थित उनके घर में कथित रूप से गोली मारकर हत्या कर दी.पुलिस जांच,सोशल मीडिया गतिविधियों और पारिवारिक दबाव के चलते यह मामला अब बड़ा होता जा रहा है जिसमें हर रोज कई खुलासे हो रहे है.

पिता को भेजा गया न्यायिक हिरासत में

शनिवार को दीपक यादव को स्थानीय अदालत में पेश किया गया था वहां एक दिन की पुलिस रिमांड के बाद अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया. पुलिस ने दीपक की और रिमांड की मांग नहीं की और अगली पेशी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से करने का निर्देश अदालत ने दिया है. हत्या के बाद दीपक ने खुद ही पुलिस को आत्मसमर्पण करते हुए सख्त एफआईआर दर्ज करने की मांग की थी.उनके भाई कुलदीप यादव ने मीडिया को बताया कि दीपक ने मुझसे कहा कि भाई मुझसे कन्या वध हो गया है.

सोशल मीडिया बना विवाद की जड़

पुलिस जांच के अनुसार राधिका सोशल मीडिया पर एक्टिव थीं और वीडियो रील्स के ज़रिए कोचिंग सेशन्स के स्नैपशॉट्स शेयर करती थीं. यह गतिविधि गांव वजीराबाद के रूढ़िवादी समाज को नागवार गुज़री. परिचितों और रिश्तेदारों द्वारा दीपक को राधिका के सोशल मीडिया पोस्ट्स पर तंज कसते देख, वह आहत हुआ. पुलिस का मानना है कि यह सामाजिक दबाव ही राधिका की हत्या का एक प्रमुख कारण बना.

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि राधिका वीडियो क्रिएटर के तौर पर अपनी पहचान बना रही थी.यह बात गाँव के लोगों और दीपक यादव को नागवार गुज़री. अभी जांच जारी है कि उसने सोशल मीडिया अकाउंट अपने पिता के दबाव में हटाया था या गांव वालों की आलोचना के चलते.

करियर को लेकर भी था मतभेद

राधिका ने चोटों के चलते प्रतिस्पर्धी टेनिस से दूरी बनाकर कोचिंग शुरू की थी. लेकिन दीपक इस फैसले से नाखुश था.उसने बेटी पर अकादमी बंद करने का दबाव डाला. पुलिस के मुताबिक दीपक को लगा कि उसने राधिका के टेनिस करियर में भारी निवेश किया है और वह अगली सानिया मिर्ज़ा बनेगी, लेकिन कोचिंग और सोशल मीडिया ने उसका ध्यान भटका दिया. गांव के रिश्तेदारों द्वारा दीपक से यह पूछना कि जब वह खुद 3 लाख रुपये प्रति माह कमाता है,तो बेटी को सोशल मीडिया से कमाई क्यों करनी पड़ रही है,ऐसे सवालों ने दीपक को मानसिक रूप से परेशान किया.

हत्या के दिन क्या हुआ था

पुलिस के अनुसार घटना वाले दिन दीपक कमरे में अकेला बैठा था, जबकि राधिका किचन में थी.अचानक उसने लाइसेंसी हथियार निकाला और राधिका को पीछे से चार गोलियां मार दीं. पोस्टमार्टम रिपोर्ट इसकी पुष्टि करती है. परिवार के अन्य सदस्यों को शुरू में लगा कि रसोई में कुकर फटा है. सबसे पहले दीपक के भाई कुलदीप को घटना की जानकारी हुई, जो घर के भूतल पर रहते हैं.

हिमांशिका सिंह राजपूत का दावा: हादसा नहीं हत्या थी

राधिका की करीबी दोस्त हिमांशीका सिंह राजपूत ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट कर आरोप लगाया कि राधिका की हत्या एक पूर्व नियोजित साजिश थी. उसने दावा किया कि राधिका मानसिक तनाव से गुजर रही थी और पिता के अत्यधिक नियंत्रण के कारण काफी परेशान थी.

तो वहीं राधिका के कोच अंकित पटेल जो पिछले 11 वर्षों से उसे जानते थे,ने बताया कि वह एक मेहनती खिलाड़ी थी. उन्होंने कहा कि कोविड के दौरान वह कुछ महीने मेरी अकादमी में रही थी. उसके पिता हर वक्त साथ रहते थे. मुझे उनके बीच कोई तनाव नहीं दिखा लेकिन अब लगता है कि कुछ बातें छिपी हुई थीं.

Gautam Jha

बिहार का रहने वाला हूं...प्रिंट से पत्रकारिता की शुरुआत हुई... फिलहाल डिजिटल में सक्रिय हूं. जर्नलिज्म की डिग्री मिल चुकी है मगर सीखने का क्रम अभी जारी है. दैनिक भास्कर से लिखने और बोलने की शुरुआत हुई और बीते करीब 1 साल से  News India 24x7 के साथ यह सिलसिला जारी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल और लोक संस्कृति के साथ साथ मनोरंजन में दिलचस्पी है.. इसके साथ किताब कोई भी हो पढ़ने में खूब मजा आता है. जो समझता हूं और सीखता हूं उसे यहां  परोसने का काम करता हूं...तो पढ़िए मेरी लेखनी और सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़कर अपने सुझाव भेजिए ताकी खुद की कमियों को सुधार सकूं... 

Recent Posts

अरविंद केजरीवाल और बेटी को जान से मारने की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर मांगी 7 करोड़ की फिरौती

Arvind Kejriwal Death Threat: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व…

32 minutes ago

अरुणाचल प्रदेश में भीषण आग से तबाही, 20 घर जलकर खाक; दो लोगों की मौत

Arunachal Pradesh: अरुणाचल प्रदेश के कुरुंग कुमे जिले के पारसी पारलो कस्बे में भीषण आग…

59 minutes ago

सोनिया गांधी की किताब पर सियासी घमासान, BJP का ‘व्हाइटवॉश’ आरोप, कांग्रेस ने किया बचाव; AAP-अकाली दल ने भी उठाए सवाल

Sonia Gandhi Memoir Political Reactions: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी की किताब 'Belonging:…

1 hour ago

दलदली इलाके से घुसे आतंकी, AK-47 और AP गोलियों से हमला… कुलगाम अटैक की जांच में सामने आईं चौंकाने वाली बातें

Kulgam CRPF Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF सुरक्षा नाके पर हुए आतंकी हमले…

2 hours ago

शेख हसीना की वापसी से पहले बांग्लादेश में हिंसा तेज, बम धमाकों और आगजनी से मचा हड़कंप

Bangladesh Violence Sheikh Hasina Return: बांग्लादेश में एक बार फिर हिंसा और राजनीतिक तनाव बढ़…

3 hours ago

कुलगाम CRPF हमले का मास्टरमाइंड लतीफ बट: 15 लाख का इनामी और टारगेटेड किलिंग का मुख्य आरोपी, जानें पूरा काला चिट्ठा

Mohammad Latif Butt Lashkar Commander: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF सुरक्षा पोस्ट पर हुए हमले…

3 hours ago