हम एक बार अनुरोध करेंगे अगर…,बुलडोजर कार्रवाई से भड़के BJP विधायक की SDM को धमकी

Viral News: उत्तर प्रदेश के बांदा सदर से बीजेपी विधायक प्रकाश द्विवेदी का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में विधायक SDM बबेरू को फोन पर धमकाते नजर आ रहे हैं। वो धमकी देते हुए कह रहे हैं कि मनमानी करोगे तो आकर तुम्हें ठीक कर देंगे। उसके बाद जिसे जो बताना है बता देना। एसडीएम रजत वर्मा ने अपने साथ गलत बर्ताव करने की बात कही है।

कार्यकर्ता के घर पर बुलडोजर कार्रवाई से नाराज विधायक

ये पूरा मामला जिले के बबेरू कोतवाली क्षेत्र के सहकारी समिति से सामने आया है। जहां एक दिव्यांग बीजेपी कार्यकर्ता राजेंद्र पांडे के घर पर बुलडोजर चला दिया गया। बताया जा रहा है कि जिला पंचायत अध्यक्ष के दबाव में बीजेपी कार्यकर्ता के घर पर बुलडोजर चला दिया गया। अब इस मामले में विधायक प्रकाश द्विवेदी और एसडीएम रजत वर्मा आमने-सामने आ गए हैं।

 

एसडीएम पर दिव्यांग का घर गिराने का आरोप

जानकारी के मुताबिक, एसडीएम रजत वर्मा ने विकलांग बीजेपी कार्यकर्ता राजेंद्र पांडे का घर 4 जेसीबी से गिरवा दिया। दावा तो यह भी किया जा रहा है कि बिना किसी नोटिस के कार्यकर्ता के घर पर कार्रवाई की गई। इस मामले में पीड़ित ने सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी के पास पहुंकर बताया कि एसडीएम ने चार जेसीबी लगाकर उसके घर को गिरा दिया। इतना ही नहीं, मकान गिराए जाने से पहले पीड़ित राजेंद्र पांडे को कोई नोटिस भी नहीं दिया गया।

जिला पंचायत अध्यक्ष की शह पर हुई कार्रवाई

पीड़ित का आरोप है कि जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल की शह पर कार्रवाई की गई है। राजेंद्र पांडे ने आरोप लगाया कि उन लोगों की उसकी जमीन पर नजर है। इस बात को सुनते ही विधायक प्रकाश द्विवेदी गुस्से में आ गए। उन्होंने बबेरू एसडीएम रजत वर्मा को फोन कर (Viral News) पीड़ित का पक्ष रखा। विधायक ने एसडीएम को धमकी देते हुए कहा कि वो सच बात कह रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि हम एक बार अनुरोध करेंगे। अगर इसके बाद भी आप मनमानी करेंगे तो हम आकर के ठीक कर देंगे।

यह भी पढ़ें: “अगर पीएम मोदी रिटायर होते हैं तो…”, कांग्रेस विधायक ने की इस बीजेपी नेता को प्रधानमंत्री बनाने की मांग

विधायक ने एसडीएम से कहाकि मनमानी नहीं चलेगी सरकार की मंशा के अनुरूप काम करिए। साथ ही विधायक ने कहा कि जिसकी शह पर ये कार्रवाई की गई है वो सभी नपेंगे। बिना नोटिस दिए बुलडोजर कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए विधायक ने कहा कि कागज चेक करने के बाद कार्रवाई करनी चाहिए थी। एसडीएम से सवाल करते हुए विधायक ने कहा कि बुलडोजर चलाने से पहले आप नोटिस देंगे कि नहीं देंगे?. बिना नोटिस आपने घर गिरा दिया। बीजेपी विधायक ने कहा कि मैं फिर से कह रहा हूं कार्य पद्धति में बदलाव लाइए।

यह भी देखें: Kursi Ki Siyasat: कुर्सी की सियासत की आज 5 सबसे बड़ी राजनीतिक हलचलें |

Wasif khan

वासिफ ख़ान एक अनुभवी पत्रकार हैं जो वर्तमान में newsindia24x7.tv में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने नोएडा की साधना एकेडमी से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है और 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वासिफ की विशेष रुचि राजनीति, इतिहास और अपराध से जुड़ी खबरों में है, और वे इन विषयों पर गहराई से रिपोर्टिंग करते हैं। वर्तमान में, वे News India के डिजिटल विभाग में कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वे समाचारों को आकार देने और पाठकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी दिलचस्पी और समर्पण ने उन्हें इस क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिलाई है, और वे अपने काम के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

Recent Posts

तमिलनाडु में सरकारी बैंक खातों से 22.10 करोड़ की साइबर ठगी, तीन जिलों में मची खलबली

Tamil Nadu: तमिलनाडु में सरकारी बैंक खातों को निशाना बनाकर करोड़ों रुपये की कथित साइबर…

7 minutes ago

रूस ने 450 KM रेंज वाले हथियार से लैस किया MI-28NM नाइट हंटर, जेलेंस्की की बढ़ी चिंता

Russia Dan-T Loitering Munition: रूस ने यूक्रेन के साथ जारी युद्ध के बीच अपनी लंबी…

37 minutes ago

होर्मुज स्ट्रेट में ईरान की बड़ी कार्रवाई का दावा, दुश्मन के नेविगेशन सिस्टम किए तबाह

Iran Hormuz Strait Navigation System: होर्मुज स्ट्रेट में बढ़ते तनाव के बीच ईरान ने दावा…

1 hour ago

सोनिया गांधी के सामने प्रणब मुखर्जी ने जताई थी PM बनने की इच्छा? संस्मरण में किया खुलासा

Pranab Mukherjee PM Ambition: कांग्रेस नेता और पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने 2010 में तत्कालीन…

2 hours ago

शादी के 13 साल बाद पवन कल्याण और पत्नी अन्ना कोनिडेला ने अलग होने का किया ऐलान

Pawan Kalyan Separation: आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और अभिनेता पवन कल्याण अपनी निजी जिंदगी को…

3 hours ago