Breaking

Nasik: पिकनिक बनी खौफनाक हादसा; महिला से छेड़छाड़ के विरोध पर परिवार पर हमला, 20 किमी तक कार का पीछा

Nashik Igatpuri family attack: महाराष्ट्र के नासिक जिले के इगतपुरी स्थित भावली डैम और झरने पर रविवार को पिकनिक मनाने गया आठ सदस्यों का एक परिवार उस समय दहशत में आ गया, जब महिला से कथित छेड़छाड़ का विरोध करने पर कुछ लोगों ने परिवार पर हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने परिवार की कार का करीब 20 किलोमीटर तक पीछा किया और लोहे की रॉड व डंडों से उसे बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया।

महिला से कथित छेड़छाड़ के बाद शुरू हुआ विवाद

पीड़िता के अनुसार, परिवार खाना खाने और झरने में समय बिताने के बाद लौट रहा था। तभी वहां मौजूद दो लोगों ने उसका नाम लेकर आवाज लगाई और कथित तौर पर छेड़छाड़ शुरू कर दी। महिला ने उन्हें फटकार लगाई, जबकि उसके पति ने सार्वजनिक स्थान पर महिला से ऐसा व्यवहार करने का कारण पूछा।

इस पर दोनों आरोपी आक्रामक हो गए। पीड़िता का आरोप है कि पास में फूड स्टॉल चलाने वाले अन्य लोग भी उनके साथ आ गए और देखते ही देखते 8 से 10 लोग परिवार पर टूट पड़े।

बच्चों के सामने कार पर हमला

परिवार ने विवाद शांत करने की कोशिश की और वहां से निकलने लगा, लेकिन आरोपियों ने कार का रास्ता रोक लिया। उन्होंने कार के शीशे तोड़े और फिर करीब 20 किलोमीटर तक पीछा करते हुए डंडों और लोहे की रॉड से कार पर हमला किया। पीड़िता ने बताया कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उस समय कार में मौजूद बच्चे इस घटना से बुरी तरह डर गए हैं।

परिवार ने यह भी आरोप लगाया कि हाथापाई के दौरान आरोपियों ने महिला के पति के गले से सोने की चेन छीन ली, जबकि परिवार की एक सदस्य का मोबाइल फोन भी गायब हो गया। पुलिस मोबाइल की लोकेशन ट्रेस करने की कोशिश कर रही है।

9 आरोपी हिरासत में, एक की तलाश जारी

परिवार की शिकायत पर इगतपुरी पुलिस ने 10 आरोपियों में से 9 को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, जबकि एक आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में से एक के खिलाफ पहले से हत्या का मामला भी दर्ज है।

ये भी पढ़े: Strait Of Hormuz में ईरानी मिसाइलों से ऑयल टैंकरों पर हमला, एक भारतीय नाविक की मौत, 6 घायल

Tanisha Verma

Recent Posts

हरियाणा सिविल सचिवालय से फिरोजपुर के स्कूल तक, कई जगह बम धमाके की धमकी

Bomb Threat Punjab Schools: मुंबई, दिल्ली और चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालयों को बम से उड़ाने…

20 minutes ago

हवा साफ करने में खर्च हुए ₹574 करोड़, फिर भी मुंबई की AQI रैंकिंग गिरी

Mumbai: मुंबई की साफ हवा रैंकिंग में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है,…

21 minutes ago

Pakistan Row: न्यूयॉर्क की सड़कों पर ‘चोर आया’ पोस्टर का दावा, अमेरिका में क्यों मचा बवाल

Pakistan Row: अमेरिका में पाकिस्तान को लेकर वायरल हो रहे ‘चोर आया’ पोस्टरों की तस्वीरों…

29 minutes ago

कानपुर कारोबारी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, बेटे ने हिटमैन से कहा- ‘पकड़े जाओ तो पत्नी का नाम लेना’

Kanpur Businessman Murder: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या के मामले में पुलिस…

51 minutes ago

SIR को लेकर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, कहा- अगर अवैध काम हुआ तो CEC पर चलाया जाए आपराधिक मुकदमा

SIR Priyanka Gandhi Statement: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने SIR को लेकर मुख्य चुनाव…

52 minutes ago

ग्रेटर नोएडा बस अग्निकांड: जलने की गंध आने पर भी ड्राइवर ने नहीं रोकी बस, बोला- ‘मरना है तो मर जाओ, बस नहीं रोकेंगे’

Greater Noida Bus Fire: ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार देर रात दिल्ली से…

1 hour ago