देश

सोनिया-राहुल की बढ़ सकती हैं मुश्किलें! नेशनल हेराल्ड केस में ED ने कर दिया बड़ा दावा

National Herald Case: दिल्ली की एक अदालत में नेशनल हेराल्ड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की आज से दैनिक सुनवाई शुरू हो गई है। मामले की जांच कर रही एजेंसी ED की तरफ से अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल वी राजू पेश हुए। उन्होंने दावा किया कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने ही 2000 करोड़ की संपत्ति हड़पने की साजिश रची थी। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस, AJL की 2000 करोड़ की संपत्ति हड़पना चाहती थी। ASG ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर इसकी साजिश रचने का आरोप लगाया।

सोनिया गांधी और राहुल गांधी हैं मुख्य आरोपी

दरअसल, इस मामले में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी मुख्य आरोपी हैं। इस हाई-प्रोफाइल केस की सुनवाई CBI के विशेष न्यायाधीश विशाल गोगने कर रहे हैं। बता दें कि AJL नेशनल हेराल्ड अखबार प्रकाशित करता था, जिसकी स्थापना पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने की थी।

सोनिया-राहुल का था 76% शेयर

वहीं, सुनवाई के दौरान राजू ने कहा कि यंग इंडियन बनाने की साजिश रची गई थी,जिसमें सोनिया गांधी और राहुल गांधी के 76% शेयर थे, जिससे कि कांग्रेस से लिए गए 90 करोड़ रुपए के कर्ज के लिए 2,000 करोड़ रुपए की संपत्ति हड़पी जा सके। ED ने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के निर्देश पर AJL को विज्ञापन के पैसे भी दिए गए थे और इस फर्जी कंपनी से जो भी आय हुई, वह अपराध की कमाई थी।

142 करोड़ रुपए के अपराध की आय

21 मई को हुई पिछली सुनवाई के दौरान ED ने कहा था कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने कथित नेशनल हेराल्ड (National Herald Case) मनी लॉन्ड्रिंग मामले से जुड़े 142 करोड़ रुपए के अपराध की आय अर्जित की है।

यह भी पढ़ें: “जुबान फिसल गई”, इस राज्य को पड़ोसी देश बताने पर कांग्रेस नेता ने मांगी माफी

ईडी ने PMLA के तहत दायर अभियोजन शिकायत में सोनिया गांधी को आरोपी नंबर वन और उनके बेटे और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी को आरोपी नंबर दो के रूप में नामित किया है। इसके अलावा पांच अन्य को भी इस मामले में आरोपी बनाया गया है।

यह भी देखें: UP Politics: यूपी में सियासी उलटफेर, Anupriya Patel को लगा करारा झटका |

Wasif khan

वासिफ ख़ान एक अनुभवी पत्रकार हैं जो वर्तमान में newsindia24x7.tv में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने नोएडा की साधना एकेडमी से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है और 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वासिफ की विशेष रुचि राजनीति, इतिहास और अपराध से जुड़ी खबरों में है, और वे इन विषयों पर गहराई से रिपोर्टिंग करते हैं। वर्तमान में, वे News India के डिजिटल विभाग में कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वे समाचारों को आकार देने और पाठकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी दिलचस्पी और समर्पण ने उन्हें इस क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिलाई है, और वे अपने काम के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

5 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

5 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

6 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

7 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

7 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

7 hours ago