बिहार

राजनाथ सिंह की मीटिंग को बीच में ही छोड़कर चले गए अश्विनी चौबे, यह है बड़ी वजह

Bihar Politics: बिहार बीजेपी की प्रदेश कार्य समिति की मीटिंग में उस समय अजीब नजारा देखने को मिला, जब पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे मीटिंग छोड़कर ही चले गए। जिसको लेकर कहा जा रहा है कि वो नाराजगी में गए थे।

हिस्सा लेने पहुंचे थे राजनाथ सिंह

दरअसल, पटना के ज्ञान भवन में प्रदेश कार्य समिति की बैठक का आयोजन किया गया था। इसमें खासतौर से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह खुद हिस्सा लेने पहुंचे थे। इस मीटिंग में पार्टी के सभी सांसदों, विधायकों और जिला कमेटी के नेताओं को बुलाया गया था। अश्विनी चौबे भी इसी मीटिंग में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे थे, लेकिन जब उन्हें सीट नहीं मिली,तो वह नाराज होकर आयोजन स्थल से चले गए।

अश्विनी चौबे को आया गुस्सा

हालांकि, मीटिंग से जाने के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि मैं आ रहा हूं। एक मीटिंग है बगल में। साथ ही उन्होंने सीट नहीं मिलने की बात को नकार दिया। उनका कहना था (Bihar Politics) कि पूरी जगह है और पूरा हॉल हमारे लिए है। चौबे ने कहा कि हमारा सनातन महाकुंभ का कार्यक्रम है, मैं उसमें जा रहा हूं। उसके बाद से मैं फिर आऊंगा।

यह भी पढ़ें: सोनिया-राहुल की बढ़ सकती हैं मुश्किलें! नेशनल हेराल्ड केस में ED ने कर दिया बड़ा दावा

जैसे ही अश्विनी चौबे को सीट नहीं मिलने की बात बाहर आई तो प्रदेश की राजनीति में बीजेपी की गुटबाजी की खबरें अब सामने आने लगी हैं। फिलहाल इस प्रकरण में बीजेपी की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।बता दें, इस साल बिहार में विधानसभा चुनाव है, जिसकी तैयारियों में बीजेपी जुटी हुई है। ऐसे में चुनाव से पहले नेताओं में गुटबाजी की बात से हलचल मच गई है।

यह भी देखें: National Herald Case: 90 करोड़ से 2000 करोड़ तक, Gandhi परिवार पर गंभीर आरोप

Wasif khan

वासिफ ख़ान एक अनुभवी पत्रकार हैं जो वर्तमान में newsindia24x7.tv में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने नोएडा की साधना एकेडमी से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है और 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वासिफ की विशेष रुचि राजनीति, इतिहास और अपराध से जुड़ी खबरों में है, और वे इन विषयों पर गहराई से रिपोर्टिंग करते हैं। वर्तमान में, वे News India के डिजिटल विभाग में कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वे समाचारों को आकार देने और पाठकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी दिलचस्पी और समर्पण ने उन्हें इस क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिलाई है, और वे अपने काम के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

Recent Posts

दिवाली पर पटाखों के समर्थन में उतरे योगी आदित्यनाथ; बोले- चिंता करने की जरूरत नहीं, प्रदूषण अपने आप कम हो जाएगा

Yogi Adityanath on Diwali Pollution: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने धनतेरस और दिवाली…

48 minutes ago

एयर इंडिया की फ्लाइट में हाईजैक की धमकी से हड़कंप, कोलकाता एयरपोर्ट पर रोका गया विमान

Air India Flight Threat Note: कोलकाता से मुंबई जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट में…

1 hour ago

IBM का बड़ा फैसला, अमेरिका में ज्यादातर पदों के लिए H-1B वीजा और ग्रीन कार्ड स्पॉन्सरशिप बंद

IBM H1B Visa Sponsorship: टेक कंपनी IBM ने अमेरिका में अपने कंसल्टिंग कारोबार के ज्यादातर…

2 hours ago

दिल्ली की हवा में मामूली सुधार, AQI घटकर 299 पर पहुंचा; 28 केंद्रों पर अब भी ‘बेहद खराब’

Delhi AQI: दिल्ली में बुधवार सुबह वायु गुणवत्ता में मामूली सुधार दर्ज किया गया। सुबह…

2 hours ago

पाकिस्तान ने ईरानी नागरिकों को लेने से किया इनकार, बीच रास्ते से अमेरिका की डिपोर्टेशन फ्लाइट लौटी

US Iran Deportation Flight: अमेरिका से ईरानी नागरिकों को डिपोर्ट करने की कोशिश को बड़ा…

3 hours ago