Sikkim News: कांग्रेस नेता अजय कुमार के बयान से उस समय हड़कंप मच गया, जब वो सिक्किम को पड़ोसी देश बता बैठे। कांग्रेस नेता की यह टिप्पणी वायरल हुई तो चारों ओर उनके बयान की आलोचना होने लगी। विवाद बढ़ता देख कांग्रेस नेता ने माफी मांगते हुए जबान फिसलने की बात कही।
दरअसल, मंगलवार को कांग्रेस नेता अजय कुमार मीडिया से बात कर रहे थे, तभी वो बांग्लादेश, नेपाल और श्रीलंका के साथ ही सिक्किम राज्य (Sikkim News) को भी पड़ोसी देश बता बैठे। जैसे ही विवाद बढ़ने लगा तो कांग्रेस ने न सिर्फ माफी बल्कि अपनी जबान फिसलने की बात भी कही।
वहीं, सिक्किम के एकमात्र लोकसभा सदस्य इंद्र हंग सुब्बा ने कांग्रेस नेता के बयान पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि अजय कुमार की टिप्पणी गैर-जिम्मेदाराना और राज्य के उन लोगों का अपमान है, जो हमेशा राष्ट्र के प्रति अटूट निष्ठा के साथ खड़े रहे हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर पोस्ट करते हुए उन्होंने कहा, इस तरह की बयानबाजी न सिर्फ संवैधानिक एकता के बारे में अज्ञानता को दर्शाती है, बल्कि पूर्वोत्तर की गौरवशाली पहचान का अपमान भी करती है।(Sikkim News)
यह भी पढ़ें: पद से हटाए जाने के बाद पहली बार दोषी साबित हुई शेख हसीना….इस मामले में छह महीने की जेल की सजा
इतना ही नहीं, उन्होंने आगे कहा, ‘‘अगर इस महान राष्ट्र से हमारे जुड़ाव पर कोई सवाल उठाता है तो हम उसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। इसी तरह, सिक्किम बीेजेपी ने भी इस बयान को अपमानजनक और अज्ञानता से भरा बताया। बीजेपी के मीडिया प्रभारी निरेन भंडारी ने कहा कि कांग्रेस नेता, जो पूर्व में आईएएस अधिकारी और संसद सदस्य के रूप में काम कर चुके हैं, उनकी भारत के इतिहास और भूगोल के बारे में जानकारी की कमी पर चिंता का विषय है। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस को सलाह दी कि वो अपने नेताओं को शिक्षित करने और ऐसी बयानबाजी को रोकने के लिए कदम उठाए।
यह भी देखें: Bihar Election:मांझी और चिराग में किस बात का मतभेद, LJPR-HAM में क्यों हो रहा खींचतान |
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…