देश

National Unity Day : केवडिया में PM मोदी ने सरदार पटेल को दी श्रद्धांजलि, ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के संकल्प को दोहराया

Sardar Patel 150th Birth Anniversary : देश के पहले गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की आज 150वीं जयंती है । इस अवसर पर शुक्रवार को गुजरात के नर्मदा जिले के केवडिया में राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह भव्य रूप से आयोजित किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस अवसर पर ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ पर पुष्पांजलि अर्पित कर सरदार पटेल को नमन किया और राष्ट्र की एकता एवं अखंडता के संकल्प को दोहराया।

PM मोदी ने किया देश को संबोधित

प्रधानमंत्री मोदी सुबह 8:20 बजे से 12:20 बजे तक केवडिया में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल रहे। उन्होंने एकता दिवस की शपथ दिलाई और राष्ट्रीय एकता परेड का निरीक्षण किया, जिसमें बीएसएफ, सीआरपीएफ, सीआईएसएफ, आईटीबीपी, एसएसबी और विभिन्न राज्य पुलिस बलों की टुकड़ियां शामिल हुईं।

इस दौरान प्रधानमंत्री ने देशवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि “सरदार पटेल का भारत के एकीकरण में जो योगदान है, वह अमर रहेगा। उनके दिखाए रास्ते पर चलते हुए हम एक मजबूत, आत्मनिर्भर और समरस भारत का निर्माण कर रहे हैं।”

राष्ट्रपति और गृह मंत्री ने भी अर्पित की श्रद्धांजलि

दिल्ली में आयोजित एक विशेष समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और गृहमंत्री अमित शाह ने भी सरदार पटेल को पुष्पांजलि अर्पित की। अमित शाह ने कहा कि “सरदार पटेल का जीवन भारत की एकता, अखंडता और सुशासन का प्रतीक है। उनकी विरासत सदैव हमें प्रेरणा देती रहेगी।”

प्रधानमंत्री का एक्स (X) पर संदेश

प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर लिखा -

“भारत सरदार वल्लभभाई पटेल को उनकी 150वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करता है। वे भारत के एकीकरण के पीछे प्रेरक शक्ति थे। राष्ट्रीय अखंडता, सुशासन और जनसेवा के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी। हम एकजुट, मजबूत और आत्मनिर्भर भारत के उनके दृष्टिकोण को बनाए रखने के अपने सामूहिक संकल्प की पुष्टि करते हैं।”

इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर भी दी गई श्रद्धांजलि

आज ही देश ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 41वीं पुण्यतिथि पर भी उन्हें याद किया। कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने दिल्ली स्थित शक्ति स्थल पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। राहुल गांधी ने कहा कि “इंदिरा जी का समर्पण और साहस हमेशा हमारे दिलों में जीवित रहेगा।”

राष्ट्रीय एकता की मिसाल

केवडिया में आयोजित इस समारोह में देशभर से आए हजारों लोग, अधिकारी और छात्र शामिल हुए। समारोह का मुख्य आकर्षण था — ‘एकता परेड’ और ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ प्रदर्शनी, जिसमें देश के विविध सांस्कृतिक स्वरूप को एक सूत्र में पिरोया गया।

Kajal Sharma

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

12 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

13 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

14 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

14 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

15 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

15 hours ago