बिहार

Bihar Election 2025 : NDA का घोषणापत्र जारी, रोजगार, नौकरी, इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े किए कई वादे

Bihar Election 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनज़र राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने शुक्रवार को अपना साझा घोषणापत्र (Manifesto) जारी कर दिया। पटना के गांधी मैदान स्थित होटल मौर्या में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एनडीए के शीर्ष नेताओं की मौजूदगी में घोषणापत्र को जनता के सामने रखा गया।

कौन-कौन रहे मौजूद

इस मौके पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल और धर्मेंद्र प्रधान मौजूद रहे। इनके अलावा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, संजय कुमार झा और ललन सिंह भी शामिल हुए। केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी और चिराग पासवान के अलावा राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा भी शामिल हुए। सबकी मौजूदगी में साझा घोषणापत्र को जारी किया गया।

रोजगार और स्किल डेवलपमेंट पर फोकस

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बताया कि एक करोड़ से अधिक सरकारी नौकरी और रोजगार प्रदान किया जाएगा। हर जिले में मेगा स्किल सेंटर से बिहार को ग्लोबल स्किलिंग सेंटर के रूप में स्थापित किया जाएगा। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना से महिलाओं को दो लाख तक की सहायता राशि सरकार देगी। एक करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का काम किया जाएगा। मिशन करोड़पति भी हम शुरू करेंगे।

अतिपिछड़ा वर्ग के लिए समिति और सहायता योजना

घोषणापत्र में उल्लेख किया गया है कि अतिपिछड़ा वर्ग के विभिन्न व्यावसायिक समूहों को 10 लाख रुपये तक की सहायता दी जाएगी। सुप्रीम कोर्ट के जज की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय समिति का गठन किया जाएगा जो अतिपिछड़ा वर्ग की विभिन्न जातियों के सामाजिक और आर्थिक स्थिति का आकलन करके इन जातियों के सशक्तिकरण के लिए न्यायोचित कदम उठाने के लिए सरकार को सुझाव देगी।

कर्पूरी ठाकुर किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत

कर्पूरी ठाकुर किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की जाएगी। इस योजना के तहत किसानों को हर चार महीने में ₹3,000, यानी सालाना ₹9,000 की आर्थिक सहायता दी जाएगी। कृषि क्षेत्र के विकास के लिए एग्री-इंफ्रास्ट्रक्चर में ₹1 लाख करोड़ का निवेश किया जाएगा। साथ ही, पंचायत स्तर पर सभी प्रमुख फसलों की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर सुनिश्चित की जाएगी।

Kajal Sharma

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

9 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

10 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

11 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

11 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

12 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

12 hours ago