Breaking

नक्सली कमांडर बृजेश गंझू का अंत, UP ATS के एनकाउंटर में हुआ ढेर

Brijesh Ganjhu UP ATS Encounter: वाराणसी में यूपी एटीएस को बड़ी कामयाबी मिली है। रामनगर के टेंगरा मोड़ के पास हुई मुठभेड़ में झारखंड के प्रतिबंधित नक्सली संगठन तृतीय प्रस्तुति कमेटी (TPC) के कमांडर बृजेश उर्फ गंझू उर्फ गोपाल को मार गिराया गया। चतरा निवासी बृजेश पर झारखंड पुलिस ने 25 लाख और NIA ने 5 लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था।

ATS को देखते ही बदमाश ने शुरू की फायरिंग

एटीएस के मुताबिक, बृजेश गंझू अपने एक साथी के साथ मोटरसाइकिल से टेंगरा मोड़ से मुगलसराय की ओर जा रहा था। मुखबिर की सूचना पर टीम ने उसे रोककर गिरफ्तार करने की कोशिश की, लेकिन उसने रुकने के बजाय भागने की कोशिश की। ATS ने पीछा कर उसे रोकना चाहा तो बृजेश ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में हुई क्रॉस फायरिंग के दौरान उसे गोली लगी।

डिप्टी एसपी और कॉन्स्टेबल को लगी गोली

इस दौरान बृजेश की चलाई गोली डिप्टी एसपी विपिन राय और हेड कांस्टेबल नितेंद्र कृष्ण के बुलेटप्रूफ जैकेट पर भी लगी। घायल बृजेश को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उस पर झारखंड पुलिस ने 25 लाख और NIA ने 5 लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था।

Sunil Gupta

Recent Posts

मरीन ड्राइव पर बेकाबू कार ट्रक में घुसी, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी समेत 4 लोगों की हुई मौत

jamshedpur Marine Drive Accident: झारखंड के जमशेदपुर में गुरुवार तड़के रफ्तार का कहर देखने को…

13 minutes ago

IPL 2027 Auction Venue: अब गोवा पहुंचा IPL ऑक्शन, BCCI दिसंबर में करवाएगी खिलाड़ियों की नीलामी

IPL 2027 Auction: आईपीएल 2027 की नीलामी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। भारतीय…

39 minutes ago

क्या फिर भिड़ सकते हैं भारत-पाक? अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो का आया जवाब

India Pakistan Conflict: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत और पाकिस्तान के बीच विवाद…

1 hour ago

एशियन गेम्स 2026: भारत की छठे दिन शानदार शुरुआत, बैक टू बैक 2 मेडल से बढ़ा तिरंगे का मान

Asian Games 2026 India Rowing: भारत के लिए एशियन गेम्स 2026 में छठे दिन मेडल…

2 hours ago

जोधपुर की केमिकल फैक्ट्री में बड़ा हादसा, आग बुझाते समय धमाका; 13 दमकलकर्मी घायल

Jodhpur Chemical Factory Fire: जोधपुर में बुधवार शाम एक केमिकल फैक्ट्री में लगी आग बुझाना…

2 hours ago

ट्रंप ने शी जिनपिंग के स्वागत में दिखाया अमेरिकी दम, 100 फीट का रेड कार्पेट और B-1 बॉम्बर का फ्लाईओवर

Trump Xi Jinping Meeting: अमेरिका में आज दुनिया की दो बड़ी ताकतों के नेताओं की…

3 hours ago