क्राइम

अमृतसर में ASI की हत्या का बदला? एनकाउंटर में मुख्य आरोपी ढेर, दूसरा फरार

Amritsar ASI Harjit Singh Murder: अमृतसर में ASI हरजीत सिंह हत्याकांड के मुख्य आरोपी दीपक सिंह को पुलिस ने शनिवार रात मुठभेड़ में ढेर कर दिया। इस्लामाबाद थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दीपक मारा गया। पुलिस ने मौके से पिस्तौल, दो मैगजीन और आठ जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

ऐसे ट्रैक किए आरोपी

भगतांवाला दाना मंडी में ड्यूटी पर तैनात एएसआई हरजीत सिंह की गुरुवार-शुक्रवार की मध्यरात्रि मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। वारदात के बाद पुलिस की स्पेशल टीमों ने जांच शुरू की। आरोपियों तक पहुंचने के लिए पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी इनपुट, टावर-डंप एनालिसिस, स्थानीय खुफिया जानकारी और मानवीय स्रोतों की मदद ली। जांच के दौरान मुलेचक निवासी दीपक सिंह और उसके साथी की पहचान मुख्य संदिग्धों के तौर पर हुई।

चेकिंग के दौरान पुलिस पर फायरिंग

अमृतसर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के मुताबिक, शनिवार रात करीब 9:45 बजे चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने स्कूटर सवार दो संदिग्धों को रोकने का इशारा किया। पुलिस को देखते ही एक संदिग्ध ने फायरिंग कर दी और अगले नाके की ओर भाग निकला। वहां तैनात पुलिस टीम पर आरोपियों ने चार राउंड गोलियां चलाईं। जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा में फायरिंग की, जिसमें दीपक सिंह घायल हो गया। उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

फरार आरोपी की तलाश तेज

मुठभेड़ के दौरान दीपक सिंह का दूसरा साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। अधिकारियों के मुताबिक, फरार आरोपी की तलाश में पुलिस की कई टीमें जुटी हैं और जल्द उसकी गिरफ्तारी की उम्मीद है। शुरुआती जांच में इस मामले के तार पाकिस्तान में बैठे एक आतंकी से जुड़ते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि आतंकी ने आरोपियों को पैसों का लालच देकर वारदात के लिए तैयार किया था।

Sunil Gupta

Recent Posts

जमुई पीड़िता की फोटो शेयर करने पर एक्शन, CMO के स्टेनो पर FIR दर्ज

Jamui Victim Photo: बिहार के जमुई में नाबालिग पीड़िता और उसके परिवार की तस्वीर सोशल…

2 hours ago

लुधियाना में तेज रफ्तार Tiago EV ने 6 वाहनों को मारी टक्कर, 5 घायल

Ludhiana: लुधियाना की बहादुरके रोड पर गुरुवार, 24 सितंबर को तेज रफ्तार Tata Tiago EV…

5 hours ago

नेपाल में लगातार बारिश से बढ़ा गंडक का जलस्तर, नदी किनारे बसे गांवों में बढ़ी चिंता

Nepal Heavy Rain: नेपाल में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। नेपाल…

5 hours ago

RCB के कप्तान रजत पाटीदार को बड़ा सम्मान मिली मानद डॉक्टरेट की उपाधि

Rajat Patidar: रजत पाटीदार जल्द ही एक बार फिर मैदान पर नजर आएंगे। उन्हें ऑस्ट्रेलिया-ए…

5 hours ago

PM मोदी के साथ AI-मॉर्फ्ड तस्वीर पर दिल्ली HC का नोटिस, Dipke समेत अन्य से स्पष्टीकरण की मांग

Delhi HC CJP Deepfake Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ…

5 hours ago

हांगझोउ के ब्रॉन्ज से नागोया के सिल्वर तक, गुलवीर सिंह ने फिर बढ़ाया भारत का मान

Gulveer Singh Silver: भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने नागोया एशियन गेम्स में पुरुषों की 10,000…

6 hours ago