जॉब एंड एजुकेशन

NEET UG 2025 : राउंड-2 सीट अलॉटमेंट आज, ऐसे करें स्टेटस चेक

NEET UG 2025: मेडिकल कॉलेज में दाखिले का सपना देख रहे लाखों छात्रों के लिए बड़ी खबर है। नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET UG) 2025 की काउंसलिंग प्रक्रिया का दूसरा चरण अब अपने अहम पड़ाव पर पहुंच चुका है। मेडिकल काउंसलिंग कमिटी (MCC) आज 17 सितंबर 2025 को राउंड-2 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी करने जा रही है। यह रिजल्ट उम्मीदवार MCC की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर चेक कर सकते हैं।

छात्रों के लिए उम्मीद की किरण

पहले राउंड में सीट हासिल न कर पाने वाले छात्रों के लिए यह परिणाम राहत लेकर आया है। अब उनके पास मेडिकल कॉलेज में दाखिला पाने का सुनहरा मौका है। हालांकि, जिन उम्मीदवारों को इस बार भी सीट नहीं मिलेगी, उनके लिए तीसरा और अंतिम राउंड अभी बाकी है। ऐसे में सभी स्टूडेंट्स को MCC की वेबसाइट पर लगातार अपडेट चेक करने की सलाह दी जा रही है।

ऐसे करें रिजल्ट चेक

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं।
  • UG Counselling सेक्शन खोलें।
  • “Round-2 Allotment Result” लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपना NEET रोल नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें।
  • सीट अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड कर प्रिंट कर लें, क्योंकि कॉलेज में एडमिशन के समय यही सबसे जरूरी दस्तावेज होगा।

एडमिशन के लिए जरूरी दस्तावेज

  • 10वीं और 12वीं की मार्कशीट
  • NEET स्कोरकार्ड और एडमिट कार्ड
  • फोटो पहचान पत्र (Photo ID)
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • कैटेगरी सर्टिफिकेट (अगर लागू हो)

छात्रों को सभी डॉक्यूमेंट्स के original और photocopy दोनों साथ लेकर जाने होंगे।

जरूरी तारीखें

  • 17 सितंबर 2025 – Round-2 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी
  • 18 से 25 सितंबर 2025 – Allotted college में रिपोर्टिंग और एडमिशन
  • 27 सितंबर 2025 – तीसरे और आखिरी राउंड की काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू

किन बातों का रखें ध्यान

  • सीट अलॉटमेंट लेटर हमेशा साथ रखें, एडमिशन इसी पर आधारित होगा।
  • allotted seat और category की जानकारी ध्यान से जांच लें।
  • निर्धारित समय सीमा के भीतर कॉलेज में रिपोर्टिंग करें, वरना सीट कैंसिल हो सकती है।

 

Kajal Sharma

Recent Posts

सिक्किम में लैंडस्लाइड, ओडिशा में चक्रवात की बारिश; 20 से ज्यादा घर बहे, 10 हजार लोग सुरक्षित जगह पहुंचे

Sikkim Landslide: सिक्किम में लगातार हो रही बारिश के बीच गुरुवार की देर रात बड़ा…

27 minutes ago

अंतरिक्ष से आया रहस्यमयी रेडियो सिग्नल, 63.4 प्रकाश वर्ष दूर ग्रह से जुड़ा पहला संकेत

Beta Pictoris b Radio Signal: अंतरिक्ष से मिले एक रहस्यमयी रेडियो सिग्नल ने वैज्ञानिकों का…

33 minutes ago

Trump-Xi Meet: ट्रंप और शी जिनपिंग की बैठक में क्या-क्या हुआ? जानें प्रमुख बातें

Trump Xi Meet: अमेरिका और चीन के बीच जारी तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…

51 minutes ago

UAE की कंपनी में बॉस ने कर्मचारियों को तोहफे में बांटे iPhone

UAE Company iPhone Gift: ऑफिस में बॉस की मीटिंग का नाम सुनकर आमतौर पर कर्मचारी…

55 minutes ago

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के बाद सीमा खन्ना पर निशाना, वोटर लिस्ट से जुड़ा क्या है विवाद?

Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…

1 hour ago

एक्टर मुश्ताक खान के फैंस से बेटे मोहसिन की अपील, ‘गम नहीं उनकी यादें मनाएं’

Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…

2 hours ago