Katra
Katra : लंबे इंतजार के बाद बुधवार सुबह माता वैष्णो देवी की पवित्र यात्रा एक बार फिर शुरू हो गई। पिछले 22 दिनों से भूस्खलन और खराब मौसम के चलते यह यात्रा ठप पड़ी थी। इस हादसे में 34 श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी और 20 से ज्यादा लोग घायल हुए थे।
सुबह छह बजे से ही कटड़ा से भवन तक दोनों रास्तों पर श्रद्धालुओं की आवाजाही की अनुमति दी गई। जैसे ही यह सूचना मिली, नगर में रुके सैकड़ों यात्रियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। श्रद्धालु ‘जय माता दी’ के नारों के साथ यात्रा मार्ग की ओर रवाना हुए।
श्राइन बोर्ड ने बताया कि यात्रा अब केवल मौसम अनुकूल रहने की स्थिति में ही आगे जारी रखी जाएगी। सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यात्रियों के लिए कुछ नियम भी लागू किए गए हैं। हर यात्री के पास वैध पहचान पत्र और आरएफआईडी कार्ड होना अनिवार्य है। साथ ही, सभी को केवल निर्धारित मार्ग से ही यात्रा करने और सुरक्षा कर्मियों के निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।
श्राइन बोर्ड ने श्रद्धालुओं के धैर्य और सहयोग की सराहना करते हुए कहा, “यात्रा का पुनः आरंभ हमारी सामूहिक आस्था और धीरज का प्रतीक है। हम यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं कि हर यात्री सुरक्षित माहौल में माता के दर्शन कर सके।”
महाराष्ट्र के पुणे से पहुंचे श्रद्धालु दल की एक महिला ने कहा, “हम दो दिन पहले यहां आए थे और हमें पूरा विश्वास था कि माता हमें बुलाएंगी। आज यात्रा शुरू होने से दिल की मुराद पूरी हो गई।”
बोर्ड ने यात्रियों से आग्रह किया है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक अपडेट्स पर भरोसा करें। 22 सितंबर से नवरात्र पर्व आरंभ हो रहा है, ऐसे में लाखों श्रद्धालुओं के कटड़ा पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।
ये भी पढ़े –
गौरतलब है कि 26 अगस्त को भारी भूस्खलन के कारण मार्ग को गंभीर नुकसान पहुंचा था और प्रशासन को यात्रा स्थगित करनी पड़ी थी। अब मरम्मत कार्य पूरा होने और सुरक्षा जांच के बाद यात्रा को हरी झंडी मिल गई है।
Beta Pictoris b Radio Signal: अंतरिक्ष से मिले एक रहस्यमयी रेडियो सिग्नल ने वैज्ञानिकों का…
Trump Xi Meet: अमेरिका और चीन के बीच जारी तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
UAE Company iPhone Gift: ऑफिस में बॉस की मीटिंग का नाम सुनकर आमतौर पर कर्मचारी…
Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…
Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…
Bawal Sector 3 Fire News: रेवाड़ी के बावल औद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार देर रात अचानक…